आज के डिजिटल टाइम मे ऐसी कई सोशल मीडिया वेबसाइट हैं जिसका उपयोग लोग एक दूसरे के साथ बातचीत करने और सोशलाइज होने के लिए कर रहे है। हर वेबसाइट की अपनी एक अलग पहचान है, जैसे फेसबुक (Facebook) सोशलाइज होने में मदद करता है, लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफेशनल्स को जोड़ने में मदद करता है और इंस्टाग्राम (Instagram) आपकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने में मदद करता है। इसी तरह से एक है ट्विटर (Twitter), जहाँ ट्वीट्स “Tweets” नामक छोटे संदेशों के ज़रिये अपने विचार रखे जाते है और जो लोगो के साथ बातचीत करने में मदद करता है।
हालांकि बहुत से लोगों ने ट्विटर (Twitter) के बारे में सुना है, लेकिन वे वास्तव में इस सोशल नेटवर्किंग साइट के बारे में ज्यादा कुछ भी नहीं जानते हैं। इसलिए आज हम आपको Twitter के बारे में कुछ अद्भुत तथ्य #interesting facts बताने जा रहे है।
Facts about Twitter / ट्विटर से जुड़े 20 रोचक तथ्य
1 ट्विटर की शुरुआत 21 मार्च 2006 को हुई लेकिन आधिकारिक रूप से इसे 15 जुलाई 2006 को launch किया गया था।
2 ट्विटर के सह-संस्थापकों में से एक, Jack Dorsey, ट्विटर पर पोस्ट करने वाले पहले व्यक्ति थे। यह पहला ट्वीट Jack Dorsey ने 21 मार्च 2006 को, रात 9:50 बजे पोस्ट किया और उसमें लिखा था, “just setting up my twttr.”
3 ट्विटर की पहचान प्रसिद्ध नीली चिड़िया का नाम लैरी “Larry” है, जो 2012 मे दुनिया के सामने आया।
आज कल हर कोई ट्विटर का उपयोग कर रहा है पर शायद ही कोई जानता होगा की इस नीली चिड़िया का कोई नाम भी है। क्या आप जानते थे?
4 ट्विटर को 2006 में लॉन्च किया गया था, लेकिन वास्तव में 2007 के SOUTHWEST MUSIC FESTIVAL के दौरान इसकी शुरुआत हुई, जहां दो बड़े plasma screen पर ट्विटर संदेशों की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी।
5 हैशटैग (#) hashtag को पहली बार 2007 में इस्तेमाल किया गया था। इस हैशटैग को हमारी डिजिटल दुनिया में लॉन्च करने और प्रसिद्ध करने का श्रय Chris Messina को जाता है।
6 Twitter अपने शुरूआती 3 साल तक कुछ भी कमाई नही कर सका था। पर आज Twitter के पास इतना पैसा है कि अगर इसे कोई नुकसान भी हो जाता है तब भी यह 412 साल तक चल सकता है|
7 जापानी अरबपति Yusaku Maezawa द्वारा 2019 मे किया गया ट्वीट, अब तक का सबसे अधिक रीट्वीट किया गया ट्वीट है। यह 4.19 million बार रीट्वीट किया गया। इसे पहले मार्च 2014 के ऑस्कर में, Ellen DeGeneres ने एक सेल्फी ली थी और ट्विटर पर पोस्ट किया, जो अब तक का सबसे अधिक रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट था। जिसे तीन मिलियन से अधिक बार रीट्वीट किया गया।
8 विश्व के अन्य नेता की तुलना में, ट्विटर पर सबसे ज्यादा फोल्लोवेर्स के साथ अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama न. 1 पर है।
9 लेडी गागा (Lady Gaga), 10 million followers तक, सबसे तेज़ पहुंचने वाली पहली Twitter user थी।
10 नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट (69.6M फॉलोअर्स) के साथ भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट है।
11 ट्विटर के Top 5 सबसे लोकप्रिय एकाउंट्स।
Barack Obama (129.6m followers)
Justin Bieber (113.8m followers)
Katy Perry (108.8m followers)
Rihanna (102.4m followers)
Cristiano Ronaldo (92.5m followers)
12 पृथ्वी के बाहर यानि Outer Space से पहला ट्वीट 22 जनवरी, 2010 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक अंतरिक्ष यात्री द्वारा पोस्ट किया गया था।
13 जब ट्विटर डाउन होता है, तो यह “फेल व्हेल” FAIL WHALE” की तस्वीर दिखाता है। जो एक कार्टून की फोटो है जिसमे आठ छोटे पक्षियों द्वारा एक व्हेल को जाल में पानी से निकाला जा रहा है। यह पक्षी ट्विटर की चिड़िया लैरी के प्रतिनिधि है।
14 किसी ट्वीट को खाली Hashtag (#) के साथ समाप्त करना ‘हैंगटैग’ Hangtag’ कहलाता है।
15 नवम्बर 2017 से पहले ट्वीटर पर सिर्फ 140 characters को इस्तेमाल करने की लिमिट थी, लेकिन अब इसकी लिमिट बढ़ा कर 280 कर दी गयी है|
16 आज के टाइम मे ट्विटर के 353 million monthly active users है।
17 Twitter विश्व भर की 35 विभिन्न भाषाओं को सपोर्ट करता है।
18 चीन ने 2009 से ही Twitter को Block कर दिया गया है।
19 Twitter में काम करने वाले Employees का ट्विटर अकाउंट Verify नहीं किया जाता है।
20 ट्विटर पर अगर आपके 2000 follower नहीं है, तो आप 2000 से अधिक लोगों को follow नहीं कर सकते।