चक्र फूल (Star Anise) के फायदे और नुकसान

Star_Anise_Benefits_Hindi
शेयर करें

अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हम कई तरह के मसलों का प्रयोग करते हैं। ये मसाले भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक मसाला है, स्टार ऐनिस (Star Anise),  जिसे आमतौर पर इसके हिंदी नाम, चक्र फूलफूल चक्री के रूप मे जाना जाता है। ये भारतीय और साथ ही चीनी व्यंजनों में एक विदेशी मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से कई शारीरिक समस्याओं को ठीक करने मे सहायता मिल सकती है। इसलिए आज हम इस चक्र फूल (Star Anise) के फायदे बताने जा रहे है, जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी होंगे।

इस आर्टिकल मे हम चक्र फूल (Star Anise) के हमारी सेहत के लिए होने वाले फायदे (लाभ) और नुकसान दोनों पर नज़र डालेंगे। 

Star_Anise_Benefits_Hindi

चक्र फूल (स्टार ऐनिस) क्या है? / What is Star Anise

जो चक्र फूल के बारे में पहली बार पढ़ रहे होंगे, उनके दिमाग में सबसे पहले यह सवाल आया होगा की आखिर चक्र फूल क्या है और यह देखने में कैसा होता है। तो आपके इस सवाल का जवाब है की चक्र फूल, सितारे (Star) के आकार का फल होता है, जो वैज्ञानिक रूप से इलिसियम वर्म  (Illicium verum) नामक पेड़ पर उगता है। इसकी 90 % खेती चीन मे होती है और भारत मे केवल अरुणाचल प्रदेश मे होती है क्यूंकि केवल वहीँ की मिट्टी और जलवायु इसके लिए उचित है। इसे आमतौर पर फूल चक्र, चक्र फूल, स्टार ऐनिस या चाइनीज़ स्टार ऐनिस (Chinese Star Anise) के रूप में जाना जाता है जैसा कि नाम से पता चलता है, इस स्टार आकार में पांच से दस कोने होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में बीज होते हैं। इसकी विशिष्ट आकृति के कारण चीन में इसे बा जिओ (Ba jiao) कहा जाता है, जिसका मतलब आठ-कोनों वाला सितारा है।

इसका स्वाद, ऐनिस (Anise) अर्थात मोटी सौंफ जैसा होता है लेकिन थोड़ा कड़वा होता है। दोनों मे से मीठी सी खुशबू आती है इसलिए अक्सर लोग दोनों मे कंफ्यूज हो जाते है। जबकि दोनों मसालों मे बस एक ही सामनता है, की दोनों मसालों में एनेथोल (Anethole) नामक एक आवश्यक तेल होता है। चक्र फूल (Star Anise) का व्यापक रूप से एशियाई व्यंजनों में उपयोग किया जाता है, जिसे व्यंजनों को लजीज स्वाद को मिलता है। तीव्र सौगन्ध के कारण, चक्र फूल आवश्यक तेलों (Essential Oils), अरोमाथेरेपी (Aroma Therapy) , इत्र (Perfums), टूथपेस्ट (Toothpastes) और सौंदर्य प्रसाधनों (Beauty Creams) आदि मे भी उपयोग किया जाता है।

चक्र फूल का पौधा / Star Anise Tree

चक्र फूल (Star Anise) एक मध्यम आकार का सदाबहार पेड़ है। इसकी हरी शानदार शाखाएं होती है इसलिए इसका तना सीधा, गोल और उभरा हुआ और ऊपर की ओर फैला हुआ होता है। शाखाएँ गुच्छेदार फूलों से भरी रहती है। इसके फूल कई रंगो के होते है, सफेद-गुलाबी से लाल या हरे-पीले। इसका फल सितारे (Star) के आकार के होते हैं, इसके बीज भूरे चिकने और चमकदार होते हैं, जिनमें तेल की मात्रा अधिक होती है और ऐनिस (Anise) सौंफ जैसी मीठी गंध होती है। सितारे के आकार के फलों को पकने से ठीक पहले काट दिया जाता है और उपयोग से पहले सुखाया जाता है।

इसका प्रयोग पारंपरिक रूप से एक मसाले के रूप में और एक उपचार जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है, क्योंकि स्टार ऐनीज़ में औषधीय गुण होते हैं जो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। परन्तु यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपको केवल चीनी विविधता वाले चक्र फूल का उपयोग करना चाहिए क्योंकि जापानी स्टार ऐनिस (Japanese Star Anise) में विषयला तत्व पाए जाते है। 

चक्र फूल के फायदे / Benefits of Star Anise

चक्र फूल (Star Anise) के सुगंधित और मीठे स्वाद ने इसे एशियाई और दक्षिण एशियाई व्यंजनों के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया। मीठी सुगंध और उत्तम स्वाद के कारण जाने वाले इस मसाले में कई औषधीय गुण भी होते हैं। प्राचीन आयुर्वेदिक उपचारों से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, चक्र फूल (Star Anise) पर कई अनुसंधान और प्रयोग किये गए है। इन शोध में पाया गया है कि इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की समस्याओं से बचने और उसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए इस सामान्य दिखने वाले मसाले की शक्तियों पर करीब से नज़र डालते है।

1. पाचन तंत्र में सुधार करता है / Improves Digestive System

एक वैज्ञानिक शोध में पता चला है की चक्र फुल (Star Anise) गैस की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है यह एक अच्छा गैस रिलीजिंग एजेंट माना गया है। वहीं भोजन के बाद चक्र फूल चबाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है, जिससे कि खाने को पचाना आसान हो जाता है। फिलहाल, इसके इन फायदों के पीछे कौन से गुण काम करते हैं, इसे लेकर अभी और शोध किए जाने है।

चक्र फूल (Star Anise) पाचन में सहायता करने के साथ साथ छोटे बच्चों में आंत का दर्द और पेट फूलने जैसी समस्या तथा बड़ों में अपच, उल्टी और पेट में ऐंठन की तकलीफ से निजात दिलाने में सहायक है। अतः स्टार एनीस शिशु तथा व्यसक दोनों के पेट के लिये अच्छा है। इसे दूध या पानी के साथ उबालकर पिया जा सकता है। चीन और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों और अमेरिका में भी, भोजन के बाद ज्यादातर चक्र फूल (Star Anise) चाय पी जाती है। हालांकि भारत में, चक्र फूल चाय  (Star Asine Tea) कम इस्तेमाल की जाती है, लेकिन भारत मे यह चाय के लिए बनाए जाने वाले मसाले का महत्वपुर्ण भाग होता है।

2. बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन रोकने मे सहायक / Fights Bacterial and Fungal Infections   

खतरनाक फफूंद और जीवाणुओं के विकास को रोकने के लिए फूल चक्र (Satr Anise) के शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुणों का उपयोग किया जाता है। आज का विज्ञान इस अद्वितीय मसाले के एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant), एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (Anti-inflammatory), जीवाणुरोधी (Antibacterial) और एंटीसेप्टिक (Antiseptic) क्षमताओं की पुष्टि करता है। स्टार एनीज़ का अर्क (Star Anise extract) एस्केरिचिया कोलाई (Escherichia coli) जैसे बैक्टीरिया की वृद्धि को रोक सकता है जो विभिन्न श्वसन (Respiratory) और पाचन संबंधी (Digestive) मुद्दों का कारण बनता है। 

शोध से पता चलता है फूल चक्र मे शीकिमिक एसिड (Shikimic acid), एनेथोल (anethole) और लिनालूल (linalool) सभी मजबूत जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। कोरियन जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्लॉजी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, चक्र फूल में शक्तिशाली एंटी फंगल गुण भी होते हैं, जो स्किन को कैंडिडिआसिस (candidiasis)  जैसे इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है, जो कैंडिडा एल्बिकैंस (Candida Albicans) नामक फंगस द्वारा होता है। यह फंगस (fungus) आम तौर पर त्वचा, मुंह, गले या यहां तक कि जननांग क्षेत्रों को प्रभावित करता है। फूल चक्र मे पाए जाने वाले एनेथोल, एल्बिकैंस (Albicans) जैसे फंगल स्ट्रेन को बढ़ने से रोकता है।

3. फ्लू के उपचार में प्रभावी / Effective in flu treatment

फूल चक्र मे शिकिमिक एसिड (Shikimic acid) नामक एक रसायन मौजूद होता है, जिसके कारण इसमें एक शक्तिशाली एंटीवायरल (Antiviral) गुण होता है। इसका उपयोग 30 वर्षों से एक एंटीवायरल वैक्सीन ओसेल्टामिविर (Oseltamivir) का उपयोग किया गया। फूल चक्र (Star Anise) में दुनिया के सभी पौधों से सबसे अधिक शिकिमिक एसिड होता है। अध्ययन बताते हैं कि शिमिक एसिड जब क्वेरसेटिन (Quercetin) (एक एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध पदार्थ) के साथ जुड़ता है। तो इन दोनों रसायनों के संयोजन से फ्लू को रोकने की क्षमता बढ़ने मे मदद मिलती है। इसी वजह से ये फ्लू व बुखार से बचाने में सहायक है।

4. कैंसर से लड़ने में सहायक / Anti Cancer Agent

फूल चक्र कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। फूल चक्र के भीतर शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते है जो एंटी-ट्यूमर का काम करते है और कैंसर को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकते है। फूल चक्र पर हुए शोध में यह जिक्र मिलता है कि इसमें मौजूद पॉलीसैकेराइड (Polysaccharides) और शिकिमिक एसिड (shikimic acid) कैंसर से बचाव मे प्रभावी पाया गया। परन्तु यह कैंसर का इलाज नहीं है, इसे बस कैंसर से बचने के लिए, खाए जाने वाली आहार मे शामिल किया जा सकता है।

5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर / Full of Anti oxidant

फूल चक्र में विटामिन-सी और विटामिन-ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट (Antioxident) विटामिन उच्च मात्रा में होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में संक्रमण को ठीक करने और उससे लड़ने में बहुत कारगर हैं। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में चक्र फूल बहुत अच्छा परिणाम देती है।

6. नींद में सुधार करता है / Improves Sleep

आज कल तनाव के कारण हर कोई परेशान है यह तनाव धीरे धीरे बेचैनी या अनिद्रा मे  बदल जाता है। दिमागी परेशानी की वजह से नींद नहीं आती। जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है कि फूल चक्र (स्टार ऐनीज) में शामक गुण होते हैं और यह नींद की बीमारी वाले लोगों के लिए सक्षम हो सकता है। स्टार अनीस एसेंशियल ऑइल (Star Anise Essential Oil) में एक मन को प्रसन्न करने वाली लीकोरिस (licorice) सुगंध आती है जो एक अरोमाथेरेपी जैसा प्रभाव पैदा करती है। साथ ही चक्र फूल में दर्द दूर करने वाले गुण भी होते हैं, यह भी अच्छी नींद दिलाने में सहायक होता है। सोने से पहले इसे दूध में मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है।

7. हृदय स्वास्थ्य, रक्तचाप और रक्तप्रसार को नियंत्रित करता है / Heart Health, Regulates Blood Pressure and Circulation

पारंपरिक चीनी आयुर्वेदिक प्रथाओं मे फूल चक्र का उपयोग करके, दबाव को कम करते हुए रक्त के प्रसार को नियंत्रित किया जाता था। फूल चक्र की शक्तिशाली एंटी-इन्फ्लेमेटरी (anti-inflammatory) और एंटीस्पास्मोडिक (antispasmodic) गुणों को गर्म पेय के माध्यम से सेवन किया जाता है, जिसे हृदय स्वास्थ्य और रक्त प्रसार में वृद्धि होती है, अक्सर इसे चाय के रूप में पिया जाता है। फूल चक्र (Star Anise) का अर्क वजन, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

Star_Anise_Benefits_Hindi

फूल चक्र के नुकसान – Side Effects of Star Anise

चक्र फूल से जुड़ी तमाम जानकारी के बाद अब आप चक्र फूल के फायदे अच्छी तरह समझ गए होंगे। परन्तु चीज़ो के फायदे के साथ कभी कभी कुछ नुकसान भी होते है। ऐसे ही फूल चक्र के भी कुछ नुकसान है। इसका लाभ लेने के लिए इसे थोड़ी मात्रा मे ही उपयोग करना चाहिए। क्योंकि इसका अधिक मात्रा में सेवन किए जाने से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते है।

  • दस्त की समस्या
  • नशा होना
  • हृदय की गति को सामान्य से धीमा कर सकता है।
  • उल्टी
  • दौरा पड़ना

वहीं, अगर आप कोई किसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है, तो आपको चक्र फूल को अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए।

सारांश

फूल चक्र एक सुगंधित और स्वाद से परिपूर्ण फल है जिसका इतिहास कई हजार वर्षो पुराना है। सितारे के आकर का यह बहुमूल्य पाक मसाला कई एशियाई व्यंजनों की शान है इसके प्रयोग से खाने मे एक अद्भुत स्वाद आता है। साथ ही हीलिंग टॉनिक के रूप में यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसके अंदर मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों और बीमारियों को कम करते हैं।

फूल चक्र के सभी स्वास्थ्य लाभों को जानने के बाद, आपको भी इस जादुई मसाले को अपने खाने मे  शामिल करने चाइए।

खर्राटों (Kharaton) से जुडी कुछ अनूठी बातें


शेयर करें

Related posts

One Thought to “चक्र फूल (Star Anise) के फायदे और नुकसान”

Leave a Comment