हम यह जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है कि अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखती होगी या हमारी पृथ्वी पर ऐसा क्या है जो अंतरिक्ष से दिखता होगा। ऐसे अनेको सवाल सबके मन में आते है। अब अंतरिक्ष से हमारा ग्रह कैसे दिखता है यह तो सबको पता है, पर वहां से इस विशालकाय ग्रह की कुछ अद्भुत चीज़े भी दिखती है क्या ? यह किसी को नहीं पता।
तो आज हम आपको इन सभी सवालो के जवाब देने वाले है।
हमारी पृथ्वी पर कई ऐसी विशालकाय अद्भुत स्थान या संरचनाएँ है, जो आप अंतरिक्ष से भी देख सकते हैं। विभिन्न अध्ययनों से पता चला है, कि पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit ) में या अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Center) पर यात्रा करने वाले अंतरिक्ष यात्री उनकी नग्न आंखों का उपयोग करते हुए ज्यादा तो नहीं परन्तु पृथ्वी की कुछ चीजें जरूर देख सकते है।
पृथ्वी की 9 अद्भुत चीजें जो अंतरिक्ष से दिखती है।
9 things you can see on Earth from Space
हिमालय / Himalaya

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों यानि हिमालय (Himalaya), को अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। यह भारत-चीन सीमा (India-China Border) के पास सबसे ऊंची बर्फ़ से ढकी पर्वत श्रृंखला है। यहाँ दुनिया का सबसे ऊँचा तथा अद्भुत पर्वत, माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) भी स्थित है।
गंगा नदी डेल्टा / Ganges River Delta

गंगा नदी डेल्टा (Ganges River Delta), जो दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है। यह लगभग 220 मील चौड़ा है। धरती की इस अद्भुत भौगोलिक विशेषता को पृथ्वी की निचली कक्षा से देखा जा सकता है। गंगा नदी डेल्टा (Ganges River Delta) की ये अति सुन्दर रचना बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में दिखाई देती है। जिसके कुछ हिस्से भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से जुड़े है। यह काफी हद तक सुंदरबन के दलदली जंगलों से ढका हुआ है।
महा कुंभ मेला / Maha Kumbh Mela

इतिहास का सबसे बड़ा मानव आयोजन महा कुंभ मेला (Maha Kumbh Mela), अंतरिक्ष से भी देखा गया। साल 2019 का महा कुंभ मेला, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के, प्रयागराज (जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था) में, त्रिवेणी संगम पर आयोजित हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा निर्मीत हाई रेसोलुशन, भारतीय रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कार्टोसेट -2 (Indian Remote Sensing Satellite, CartoSat-2) द्वारा, दुनिया के इतिहास की इस सबसे बड़ी मानव सभा की एक विस्तृत तस्वीर खींची गई है। इस सैटेलाइट तस्वीर में नदी की तटरेखा और नावों पर लगी भीड़ चींटी जैसी दिखाती है।
रात में शहर / Cities at Night

दुनियाभर में रात को लोगो के घरो में अँधेरा होता, पर शहर रात में रोशनी से जगमगा रहे होते है। तो ऐसा लगता है मानो किसी ने काले कागज पर सुन्हेरी रंग से कलाकारी करी हो। जिससे एक सुंदर मनमोहित चित्रों का निर्माण होता हैं। यह शहर पृथ्वी पर बहुत शांत दिखते पर आकाश से यह दृश्य अत्यधिक आकर्षित लगता है। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), यूरोप (EUROPE) और भारत (INDIA) के प्रमुख क्षेत्रों को मुख्य रूप से अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा देखा जाता है। यह अद्भुत शहर पृथ्वी की सतह पर छोटे आग के गोले की तरह दिखते है जो हल्की नारंगी चमकीली रोशनी छोड़ते हैं, जो अंतरिक्ष से दिखाई देती है।
दुबई के अर्टिफिशल द्वीप / Dubai’s Artificial Island

UAE, Dubai के तट पर रेत से निर्मित दो आइलैंड पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) और पाम जेबेल अली (Palm Jebel Ali) को भी अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। दुबई के यह द्वीप वास्तव में ताड़ के पेड़ (Palm tree) के आकार में बने दो अर्टिफिशल आइलैंड (Artificial Island) हैं, जो 100000 घन मीटर के क्षेत्र में फैला हुए है। यह दुनिया के सबसे बड़े अर्टिफिशल आइलैंड (Artificial Island) है।
गीज़ा का पिरामिड / Pyramids of Giza

प्राचीन दुनिया के सात अजूबों में से आखिरी और एकमात्र संरक्षित गीज़ा का पिरामिड (Pyramids of Giza), जो पृथ्वी के बहार भी उतना ही आकर्षित दिखता है जितना की पृथ्वी पर। अंतरिक्ष से दिखने वाला यह अति रोचक दृश्य, अंतरिक्ष यात्रियों का सबसे मनपसंद स्थान है। सभी अंतरिक्ष यात्री इस स्थान की तस्वीर खींचने के लिए हमेशा उत्साहित रहते है। ये पिरामिड अंतरिक्ष से नग्न आंखों के साथ बिल्कुल नहीं दिखाई देता है, इसके लिए हाई डेफिनेशन (High Definition) वाले कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के हाई रिज़ॉल्यूशन (High Resolution) के कैमरों ने अंतरिक्ष से गीज़ा के पिरामिड (Pyramids of Giza) के कई विस्तृत चित्र लिए है।
ग्रैंड कैनियन / Grand Canyon

USA के एरिज़ोना (Arizona) में, कोलोराडो नदी (Colorado river) द्वारा निर्मित 277 मील लंबे ग्रैंड कैनियन (Grand Canyon) के अद्भुत दृश्य का आनंद, जीवन मे एक बार सभी को लेना चाहिए। पृथ्वी पर इस अत्यधिक लम्बे ग्रैंड कैनियन को पूरा देखने में से कई दिन लगते है। लेकिन अंतरिक्ष यात्री एक बार में ही ग्रैंड कैनियन को देखकर धन्य हो जाते हैं। ग्रैंड कैनियन की अंतरिक्ष से खींची गई तस्वीरें वैज्ञानिकों को घाटी के सतह का नक्शा बनाने में मदद करती हैं। पृथ्वी का आकलन करने में यह चित्र काफी लाभदायक साबित हुए है।
अमेजन नदी / Amazon River

4000 मील की लंबाई वाली अमेजन नदी (Amazon River) और इसकी सहायक नदियाँ अंतरिक्ष से भी देखी जा सकती हैं। रियो नेग्रो (Rio Negro)और रियो सोलिमोस( Rio Solimoes), अमेज़ॅन नदी के दो महत्वपूर्ण क्षेत्र, बाढ़ के दौरान इसमें बहने लगते है। ऐसी स्थितियों में लाइनों की तरह एक लंबा जाल बनता है जिसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है
ग्रेट बैरियर रीफ / Great Barrier Reef
1600 मील लंबा ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) पृथ्वी पर सबसे बड़ा कोरल रीफ (coral reef) है। यह इस दुनिया में सबसे बड़ी जीवित चीज़ है जिसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्वी भाग में स्थित 900 से अधिक रीफ द्वीपों को आपस में जोड़ा हुआ है।
हम आशा करते है आपको अपने सवालो के जवाब मिल गए होंगे, की पृथ्वी की ऐसी कौन सी चीज़े है जो आकाश से भी देखी जा सकती है। कल्पना कीजिये कुदरत की यह रचनाएँ आकाश से चमकती हुई कितनी अद्भुत दिखती होंगी और इन्हें देख कर मन कितना प्रसन्न हो जाता होगा। कुदरत की इस अद्भुत संरचना (यानि हमारी पृथ्वी) की यह सुंदरता हमेशा बनी रहे इसलिए हमे अपनी पृथ्वी पर साफ़ सफाई रखनी चाहिए और कुदरत के नियमो का पालन करना चाहिए ।
दुनिया के 11 लुप्त हो चुके शहर
दुनिया की 10 अनोखी बातें
दुनिया से जुड़े 25 रोचक तथा अद्भुत तथ्य (Interesting facts)
9 Most Intelligent Animals in the World (दुनिया के 9 सबसे बुद्धिमान जानवर)
Space Facts – अंतरिक्ष से जुड़े 25 अद्भुत तथ्य हिंदी में
Sach main adbhut…maja aagya