वृंदावन मे स्थित निधिवन (Nidhivan), अनेको रहस्यों से जुड़ा हुआ है। निधिवन (Nidhivan) के बारे में कहा जाता है कि भगवान कृष्ण (Lord Krishna) हर रात यहाँ आते है और वे हर रात यहाँ रास लीला भी करते हैं। हालांकि इसके पीछे की कहानी की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है। परन्तु हर रोज शाम 7 बजे की आरती के बाद, निधिवन के दरवाजे सबके लिए बंद हो जाते हैं। यहां तक कि ये भी कहा जाता है की, दिन भर यहां देखे जाने वाले पशु और पक्षी भी शाम को आँगन से बाहर चले जाते हैं। चूंकि, शाम के बाद परिसर में किसी को जाने की अनुमति नहीं है। तो शाम के बाद यहाँ क्या होता है यह अभी भी सभी के लिए एक रहस्य है।
इसलिए जब तक निधिवन (Nidhivan) के इस रहस्य को पूरी तरह से हल नहीं किया जाता, चलिए तब तक “भगवान के अपने निवास” या देश के सबसे पवित्र शहर से जुड़े कुछ रोचक तथा आश्चर्यजनक तथ्यों को पढ़ कर ही अपनी जिज्ञासा शांत करते है।
निधिवन (Nidhivan) से जुड़े 10 अद्भुत तथा आश्चर्यजनक तथ्य

- मंदिर का नाम निधिवन (Nidhivan) जिसमे निधि (Nidhi) का अर्थ है खजाना और वन (van) का अर्थ जंगल है।
- निधिवन के आसपास का स्थान अनूठा है। ये जंगल का एक अद्भुत हिस्सा है। ये असामान्य खोखले पेड़ों से घिरा हुआ है, पेड़ो की ऊंचाई कम हैं और शाखाएं नीचे की ओर मुड़ी हुई हैं और आपस मे जुड़ी हुई हैं।
- निधिवन (Nidhivan) के आँगन में पाए जाने वाले तुलसी (Tulsi) के पौधे भी जोड़े में हैं। लोगो का कहना है कि ये पेड़ रात में गोपियों का रूप ले लेते हैं और प्रभु की रास लीला (raas leela) में भाग लेते हैं। जैसे ही सुबह होती है, वे फिर से पेड़ों में बदल जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि आज तक कोई भी यहाँ से तुलसी के पौधों एक हिस्सा भी घर ले जाने में सफल नहीं हुआ है। जिन्होंने भी यह प्रयास किया उन्हें भयानक परिणाम भुगतने पड़े।
Image via Atarax42, Sevakunja Vrindavan, Crop, CC BY-SA 3.0 - निधिवन (Nidhivan) में रंग महल नामक (rang mahal) एक महल है। हर शाम इस जगह को भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के लिए सजाया जाता है। चंदन से बना बिस्तर तैयार किया जाता है, पानी से भरा जग रखा जाता है, मिठाइयाँ, पान सुपारी और नीम दातुन भी रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह दरवाजे खुलने के बाद सब कुछ बिखरा हुआ मिलता है। ऐसा लगता है मानो, बिस्तर इस्तेमाल किया गया हो और पान सुपारी का स्वाद लिया गया हो। यह माना जाता है कि रास लीला के बाद श्री कृष्ण (Shri Krishna) और राधा रानी (Radha Rani) विश्राम के लिए वहाँ आते हैं।
- निधिवन की एक और बात बहुत प्रचलित है। कहा जाता है कि यहाँ के तुलसी के पौधे रात में गोपियों में बदल जाते हैं और जब भी श्री कृष्ण अपनी रास लीला करते हैं वे कृष्ण के चारों ओर नृत्य करती हैं। रात में यहाँ के पेड़ भी जगमगा उठते है भगवान कृष्ण का स्वागत करने के लिए। यहाँ कई स्थानीय लोगों ने रात में “घुंघरू” की आवाज भी सुनी है।
- निधिवन (Nidhivan) के क्षेत्र के अंदर एक छोटा कुआँ भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि जब रास लीला (raas leela) करते समय राधा (Radha) को प्यास लगी, तो कृष्ण (Krishna) ने अपनी प्रिय राधा की प्यास बुझाने के लिए अपनी बांसुरी से कुआँ बनाया था।
- कहा जाता है की ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसमे लोगो ने छुप कर लीला देखने का प्रयास किया, तो उन्हें अपनी इस गलती के भयंकर परिणाम भुगतने पड़े है। उन्होंने अपनी दृष्टि, आवाज और मानसिक संतुलन खो दिया।
- इन रहस्यों पर विश्वास करना कठिन है परन्तु ऐसी आकल्पनिक बातें विश्वास करने पर मजबूर कर देती है। निधिवन के आसपास के इलाकों में अनेक मकान बने है, जिनमे कई लोग रहते है, लेकिन कोई भी निधिवन को छुप कर देखने का प्रयास नहीं करता। ऐसा कहा जाता है, शाम की आरती के बाद वहां रहने वाले लोग अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लेते हैं। कई लोगों ने अपनी खिड़कियों को ईंटों से सील कर दिया है।
- एक ओर कहानी जो निधिवन (Nidhivan) से जुड़ी है, वह है बगीचे में पाए जाने वाले चट्टान की कहानी। जहाँ युवा कृष्ण (Krishna) के पैरों के निशान है। एक बार युवा कृष्ण और उनके दोस्त जंगल में लुका-छिपी खेल रहे थे और भगवान पहाड़ के पीछे जाकर छिप गए। ऐसा कहा जाता है कि श्रीकृष्ण की मधुर बांसुरी सुनकर, बड़ा पहाड़ पिघल कर एक चट्टान का टुकड़ा बन गया था।
- लोगो की यह मान्यता है कि भगवान वास्तव में मंदिर में रहते हैं और इसका पर्याप्त प्रमाण भी है। कई इतिहासकारों और वैज्ञानिकों ने निधिवन (Nidhivan) के रहस्य को उजागर करने के लिए इस जगह का दौरा किया है, लेकिन वापस जाते हुए इस विश्वास के साथ गए कि यह स्थान वास्तव में प्रभु का निवास है।
सचमुच, निधिवन (Nidhivan) एक रहस्यमयी जगह है जो दुनिया भर के सभी प्रकार के यात्रियों का ध्यान आकर्षित करती है। हालांकि, इस जगह के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, परन्तु जो भी तथ्य प्राप्त है वे मिथक है या सच, यह तो कोई नहीं बता सकता। अब आपने किस बात पर विश्वास करना है यह सब आपकी मान्यताओं और भक्ति पर निर्भर करता है।
परन्तु , निधिवन (Nidhivan), के बारे में निश्चित रूप से एक अद्भुत बात तो है, और वह है वृंदावन (Vrindavan) के लोगों की प्रेम और भक्ति, जो कृष्ण को हर रात वहां आने के लिए मजबूर करती है।
Very nice 👍👍
Very nice . keep it up .