मीठे फलों का स्वाद किसे अच्छा नहीं लगता। फलों को प्रकृति का खजाना कहा जाता है, जिसे कोई भी कभी भी खा सकता है। बस उन्हें उठाओ और खालो। पर रुकिए, हम जो आज आपको बताने वाले है उसको पढ़ कर आप कहेंगे, फल खाना इतना आसान भी नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 8 फलों के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी कीमत सुन कर आप हैरान ही रहे जाएगें। जी हाँ, दुनिया में ऐसे फल भी मौजूद है जिनकी कीमत आसमान छूती है। इन में से कई फलों की कीमत किसी के पुरे महीने की सैलरी के बराबर है। तो आइए आपको बताते है दुनिया के सबसे कीमती फलों के बारे में।
दुनिया के 8 सबसे कीमती फल / Most expensive fruits in world
1 सेकाई इंची सेब (Sekai Inchi Apple)
ये सेकाई इची सेब (Sekai Inchi Apple) हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ “दुनिया का नंबर एक सेब ” “World’s number one” है। इस सेब का आविष्कार 1974 में जापान में हुआ था। यह हल्के गुलाबी टोन वाले लाल जापानी सेब, दुनिया के सबसे बड़े सेब प्रकारों में से एक है। ये 15 इंच तक हो सकते है और प्रति फल का वजन लगभग 1 किलो के करीब हो सकता है। यह दुनिया में सबसे महंगा सेब माना जाता है और इस एक सेब की कीमत 21 डॉलर यानि 1500 रुपए के करीब है।
2 डेकोपोन साइट्रस (Dekopon Citrus)

यह साधारण दिखने वाला संतरा वास्तव में एक डेकोपोन साइट्रस (Dekopon Citrus) है, जिसे दुनिया का सबसे मीठा संतरा माना जाता है। 1972 में, जापान ने किओमी (Kiyomi) और पोंकान (Ponkan) नामक दो संतरो की किस्मों को मिला कर, संतरे की इस किस्म को बनाया। डेकोपोन साइट्रस की सबसे खास बात यह है इसमें बीज नहीं होते। जापान में, ये आम तौर पर 6-फलों के पैक में बेचे जाते हैं जिनकी कीमत 80 डॉलर (लगभग 5500 रुपए) प्रत्येक के लिए होती है।
3 स्क्वायर / चौकोर तरबूज (Square Watermelon)

क्या कोई कभी सोच सकता है कि तरबूज का आकार चौकोर हो सकता है? शायद सबका जवाब होगा नहीं। लेकिन जापान एक विशेष प्रकार का चौकोर तरबूज (Square Watermelon) उगाया जाता है जिसे Zentsuji Watermelon कहा जाता है। परन्तु यह प्राकृतिक आकार नहीं है, जापान में ये तरबूज एक विशेष चौकोर बक्से में उगाए जाते हैं और इनका वजन 5 किलो (13lbs) तक हो सकता है। एक तरबूज की कीमत 80 डॉलर से लेकर 200 डॉलर तक हो सकती है।
लेकिन कीमत की तुलना में इनका स्वाद इतना अच्छा नहीं होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन तरबूजों को चौकोर आकार देने के लिए पकने से पहले ही तोड़ दिया जाता है, फिर चौकोर सांचे में डाल दिया जाता है जहाँ ये चौकोर आकर लेते है। ये तरबूज मूल रूप से फ्रिज में बेहतर फिट होने के लिए एक कॉम्पैक्ट विकल्प के रूप में बनाए गए थे लेकिन अब इन्हे खरीदने वाले आमतौर पर इन्हें सजावट के रूप में या उपहार देने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़िए – फलों से जुड़े 30 अनसुने अनोखे तथ्य
4 रूबी रोमन अंगूर (Ruby Roman Grape)
इन अंगूरों की खेती जापान के इशिकावा प्रान्त (Ishikawa) में की जाती है। प्रत्येक रूबी रोमन अंगूर (Ruby Roman Grape) एक पिंग-पोंग बॉल के आकार के बराबर होता है और कड़े मानदंडों के माध्यम से इन्हे चुना जाता है। हर एक अंगूर का सही आकार, रंग, कोमलता और चमक होने के अलावा – एक अंगूर का कम से कम 20 ग्राम वजन और उसमे 18% चीनी होनी चाहिए।
सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि उन अंगूरों को इतनी आसानी से नहीं बेचा जा सकता है न ही आसानी से खरीदा जा सकता है। उन अंगूरों को बेचने के लिए सख्त प्रोटोकॉल है। सभी मापदंडों को पूरा करने की बाद उसे बेचने का प्रमाण पत्र मिलता है। 2010 में, अंगूर के केवल छह गुच्छों को ही बेचने के लिए प्रमाणित किया गया था और 2011 में कोई अंगूर नहीं बेचा गया था, क्योंकि किसी को प्रमाण पत्र मिला ही नहीं। 2020 में हुई नीलामी में एक अंगूर का एक गुच्छ 12000 डॉलर में बेचा गया मतलब एक अंगूर 400 डॉलर का हुआ।
5 बुद्ध के आकार का नाशपाती (Buddha Pear)

बुद्ध के आकार का नाशपाती (Buddha Pear)। सुनने में थोड़ा अजीब लगा ना? पर हमारी सूची में ऐसे अजीब और कीमती फलों के नाम है जो न कभी सुने न कभी देखे। खैर, बात करते है बुद्ध नाशपाती की, यह आकार प्राकृतिक नहीं है, पर चिंता न करें यह फल नकली भी नहीं है। 2009 में चीन के हेबेई (Hebei) प्रांत में एक चीनी किसान, हाओ जियानझांग (Hao Xianzhang) ने इस बुद्ध के आकार के नाशपाती को पेश किया। उन्होंने विशेष सांचों का उपयोग करके इस आकार को बनाया।
तब से ये रसदार और अनोखे फल उपहार के रूप में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। परन्तु इसको उगना इतना सरल नहीं है इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है इसी कारण ये अनोखा फल 9 डॉलर प्रति पीस बिकता है पर ग्राहक पैसो की परवा बिना बुद्ध के आकर की नाशपाती खरीदने के लिए हमेशा उत्साहित रहते है।
6 ताइयो नो तमागो आम (Taiyo no Tamago Mangoes)
फलों का राजा आम को दुनिया का सबसे स्वादिष्ट फल माना जाता है, शायद ही कोई शख्स होगा जिसे आम पसंद न हो। पर जापान में उगाए जाने वाले अंडे के आकार के आम “ताइयो नो टैमागो” (Taiyo no Tamago Mangoes) दुनिया का सबसे महंगा आम है, इसकी कीमत सुन कर शायद आपका आम खाने का मन ही न करे।
ताइयो नो तमागो (Taiyo no Tamago) का अर्थ है ‘सूर्य का अंडा’ और यह आम की विश्व स्तरीय किस्म है। यह आम जापान के मियाज़ाकी (Miyazaki) में उगते हैं। इसे Miyazaki Mango भी कहा जाता है।
अब आप सोच रहे होंगे हैं कि ये आम इतने महंगे क्यों हैं? दरसअल आमो को उगने के दौरान दी जाने वाली अतिरिक्त देखभाल के कारण ही इनकी कीमत आसमान छूती है। इन मियाज़ाकी आमों को कभी भी पेड़ों से हाथों से तोड़ा नहीं जाता है। हर आम को एक छोटे जाल जैसे थैले में बंद कर दिया जाता है और आम पूरी तरह से पकने के बाद अपने आप इसमें गिर जाते हैं। यह जाल आम के हर हिस्से पर समान रूप से धूप पहुंचने में सहायता करता है जिसे सुन्दर लाल रंग मिलता है।
ये प्रीमियम आम वजन में बहुत हल्के होते हैं और इनमें अद्भुत मिठास होती है। जापान में विशेष अवसरों पर उपहार देने के लिए इन ताइयो नो तमागो की खूब बिक्री होती है। इनकी कीमत 3000 डॉलर से 4000 डॉलर तक हो सकती है।
7 डेंसुके तरबूज / Densuke Watermelon

यह काला, चमकदार, बेदाग एक बड़े नारियल के आकार का, डेंसुक तरबूज (Densuke Watermelon) एक ओर जापानी आविष्कार है। यह जापान के होक्काइड (Hokkaid) द्वीप में उगता है। हर साल केवल 1,000 तरबूज ही उगाए जाते हैं। प्रत्येक तरबूज का वजन लगभग 11 किलो होता है और इसका अद्वितीय मीठा स्वाद होता है।
लेकिन आप इस तरबूज को आसानी से नहीं खरीद सकते, भले ही आप इसकी कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हों। ऐसा इसलिए है क्योंकि डेंसुक तरबूज को नीलामी के दुवारा बेचा जाता है नीलामी में भाग लेने के बाद हर साल केवल 100 भाग्यशाली लोग ही तरबूज खरीद सकते हैं। इन्हे एक काले रंग के गते के डिब्बे में पैक करके दिया जाता है साथ ही इसकी प्रामाणिकता का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। एक नीलामी के दौरान एक डेंसुक तरबूज की कीमत लगभग 4,00,000 लाख लगाई गयी थी।
8 युबरी किंग मेलन (Yubari king Melon)
इस आर्टिकल के अंत में हम आपको दुनिया के सबसे महंगे फल के बारे में बता रहे है। जो है जापान से युबरी किंग मेलन (Yubari king Melon). आप इस खरबूजे की कीमत में कार या हीरे की एक खूबसूरत अंगूठी भी खरीद सकते हैं। हो गए न हैरान? आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या खास ही इसमें?
दरसअल ये खरबूजे, युबरी, होक्काइड (Hokkaido) में ग्रीनहाउस के नीचे उगते हैं। इस उच्च श्रेणी का खरबूजा, एकदम गोल आकार का होता है इसका छिलका एक दम साफ़ होता है कोई दाग या निशान नहीं होता। युबारी तरबूज ज्यादातर अपनी अतिरिक्त मिठास के लिए मशहूर है जो इसे अन्य फलों से अद्वितीय बनता है।
जापान में युबरी खरबूजे उपहार में दिए जाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें बेचने के लिए नीलामी का आयोजन किया जाता है जहाँ बहुत अधिक कीमत के बाद इसे बेचा जाता है। 2019 की नीलामी में, युबरी किंग मेलन (Yubari king Melon) की एक जोड़ी रिकॉर्ड-तोड़ कीमतों पर बेची गई। इसे 5 मिलियन येन, यानी लगभग 45,000 डॉलर में बेचा गया था। जो भारतीय रुपए में लगभग 33,00000 लाख के करीब होता है। जापानी लोगों का मानना है कि सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले फलों की पहली फसल उनके लिए भाग्य लाती है।