माया सभ्यता (Mayan Civilization) के 12 अद्भुत तथ्य

Mayan_Civilization_Facts
शेयर करें

माया सभ्यता (Mayan Civilization) के लोगों को माया लोग कहा जाता था, जो मेक्सिको और मध्य अमेरिका के स्वदेशी लोगो का एक समूह था। सैकड़ों वर्षों तक, उन्होंने ग्वाटेमाला, बेलीज, अलसल्वाडोर और होंडुरास की भूमि पर निवास करके उस भूमि को आबाद किया, जो की वर्तमान समय के युकाटन, मैक्सिको और दक्षिण की भूमि की तुलना में कई अधिक आबाद व कई अधिक उन्नत थी।

प्राचीन माया युग 300 से 900 A.D. के बीच हुआ। माया का नाम प्राचीन युकाटन शहर से आता है, जो माया लोगों की राजधानी है। अंतिम सहस्राब्दी (last millennium) के मध्य माया सभ्यता के रहस्यमयी पतन से पहले यही उनकी अंतिम राजधानी थी। लेकिन हम इससे परे उनके बारे में ओर कितना जानते हैं?

आइये जानते है इस रहस्यमय माया संस्कृति के बारे में 12 अद्भुत तथ्य।


Mayan_Civilization_Facts

  1. सबसे आकर्षक तथा रहस्यमयी सभ्यताओं में से एक हैं माया जो हमेशा सबके लिए एक अनसुलझी (Unsolved) पहेली ही रही। यहाँ तक की इस अविश्वसनीय माया सभ्यता (Mayan Civilization) के कुछ पहलुओं पर विशेषज्ञ आज भी असहमत हैं।
  2. दिसंबर 2012 में, कई लोगों ने कहा कि माया कैलेंडर (Maya Calendar) जल्द ही समाप्त हो जाएगा। यह पूरणता सत्य नहीं है वास्तव में माया कैलेंडर (Maya Calendar) की प्रणाली बहुत जटिल तथा लम्बी थी। एक लंबी कहानी को छोटा करने के लिए, 21 दिसंबर, 2012 को यह कैलेंडर अपने आप शून्य पर रीसेट हो गया। इसके कारण दुनिया के अंत में एक नए मसीहा के आने की कई तरह की अटकलें लगाई गईं। हालाँकि प्राचीन माया को इस बात की ज्यादा चिंता नहीं थी कि उनका कैलेंडर रीसेट होने पर क्या होगा। उन्होंने इसे नई शुरुआत के रूप में ही देखा होगा, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने किसी भी प्राक्रतिक आपदा के बारे में भविष्यवाणी की थी।
  3. माया सभ्यता के लोगो को आभूषण (Jewelry) बहुत प्रिय थे। उन्हें चमकती हुई चीज़े बहुत आकर्षित लगती थी। उन्होंने अपने आभूषण बनाने के लिए कई सामग्रियों का उपयोग किया था। लेकिन गोल्ड और जेड के लिए उनके दिल में एक खास जगह थी। वैसे, सोना किसे पसंद नहीं है।
  4. माया सभ्यता (Mayan Civilization) के लोग साक्षर थे। उनकी एक विशेष भाषा थी और उनके पास कई लिखित किताबें भी थीं। सामान्य लोगो को, माया किताबें और चित्रों, अजीबोगरीब बिंदुओं और स्क्रिबल्स (scribbles) की बस एक श्रृंखला की तरह दिखती हैं। माया सभ्यता के मिले अवशेषो से पता लगता है प्राचीन माया संस्कृति मे एक जटिल भाषा का उपयोग किया गया था। पुस्तकों का उत्पादन और उपयोग केवल पुजारी वर्ग द्वारा किया जाता था।
  5. जब स्पेनिश आये तो माया लोगो ने, अपने समाज की रक्षा करने के लिए पहले ही अपने महान शहरों को छोड़ दिया था। स्पेनिश विचारकों और माया लोगो के विचारो मे आपस मे मेल नहीं था। स्पेनिश विचारक सम्पूर्ण आबादी को ईसाई धर्म में परिवर्तित करना कहते थे, परन्तु माया लोगो को यह मान्य नहीं था। स्पेनिश शासकों द्वारा माया लोगो को समझाना मुश्किल हो रहा था तो उन्होंने एक क्रूर दृष्टिकोण अपनाया और उनकी संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया। माया लोगो के पास हजारों किताबें थीं, जो स्वयं माया लोगो ने लिखी थी, उन्होंने उन किताबों को जला कर नष्ट कर दिया। जिसमे केवल चार मूल माया पुस्तकें बचीं।“ डीह ड्रेसडेन कोडेक्स (The Dresden Codex), डीह मैड्रिड कोडेक्स (The Madrid Codex), डीह पेरिस कोडेक्स (The Paris Codex), डीह ग्रोलियर कोडेक्स (The Grolier Codex)।
  6. माया सभ्यता के लोग जुनूनी खगोलविद (Astronomer) थे, जिन्होंने सितारों, सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों की चाल का बहुत विस्तृत रिकॉर्ड रखा था। उन्होंने विभिन्न तालिकाओं का निर्माण किया जिसे ग्रहणों, संक्रांति और अन्य खगोलीय घटनाओं का विस्तृत ज्ञान प्राप्त किया और अनेको सटीक भविष्यवाणी की। इस विस्तृत अवलोकन का कारण यह था कि वे मानते थे कि सूर्य, चंद्रमा और ग्रह, आकाश, पाताल (अधोलोक) और पृथ्वी के बीच आगे-पीछे चलने वाले देवता थे। माया सभ्यता के मंदिरों में समारोहों द्वारा आकाशीय घटनाओं जैसे संक्रांति और ग्रहण और अन्य खगोलीय घटनाओं को चिह्नित किया गया था।
    Mayan_Civilization_Facts
  7. मायन पुरुषों और महिलाओं दोनों को टैटू बहुत पसंद थे। पुरुष अक्सर शादी होने तक इंतजार करते थे उसके बाद ही टैटू बनवाते थे। औपचारिक समारोह के बाद, वे अपने हाथ, पैर, पीठ और चेहरे पर टैटू बनवाते थे। महिलाओं के शरीर के ऊपरी हिस्से पर छोटे टैटू बने होते हैं, जो उनके चेहरे और स्तनों को बचाते हैं।
  8. माया सभ्यता के प्रत्येक प्रमुख शहर या राज्य में एक राजा या अहाऊ (Ahau) होता था। माया शासकों ने दावा किया था की वे सीधे सूर्य, चंद्रमा या विभिन्न ग्रहों से नीचे उतरे है, जिससे उन्हें दिव्य वंश मिला है। क्योंकि अहाओ के पास देवताओं का खून था, तो वे मनुष्य और स्वर्ग व पाताल के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी थे। विभिन्न समारोहों में अहाओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती थी। अहाओ भी एक युद्धरत नेता थे ,जब अहु की मृत्यु हो जाती थी , तो आम तौर पर उनके बेटे को शासन दिया जाता था। हालांकि इसमें कुछ अपवाद भी है, माया शहरों पर कुछ मुट्ठी भर रानियों ने भी शासन किया था ।
  9. माया लोगो को चमकते हुए कीमती रत्न बहुत आकर्षित लगते थे। माया पुरुष, और कभी-कभी महिलाएं भी, जेड के साथ अपनी मुस्कान को सुशोभित करती थीं। दंत चिकित्सक उनके दांतों में छोटे छेद ड्रिल करते थे, फिर कीमती रतनो को दांतों में लगाते थे। यह प्रथा किसी वर्ग विशेष तक सीमित नहीं थी, कोई भी यह करवा सकता था। माया लोगों का मानना था कि किसी मनुष्य के लिए सुंदर दिखने मे दांतो का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। दांतों को रत्नों से सजाने के अलावा, कई लोग अपने दांतो को नुकीला भी करवाते थे।
  10. जब माया सभ्यता विकसित हो रही थी तब शक्तिशाली राज्यों ने कमजोर जागीरदारों पर शासन किया था, व्यापार तेज़ी से फैल रहा था और कला, वास्तुकला तथा खगोल विज्ञान जैसी सांस्कृतिक उपलब्धियां अपने चरम पर थीं। परन्तु अचानक से 900 A.D में, तिकाल (Tikal), पैलेनक (Palenque) और कैलकमुल (Calakmul) जैसे क्लासिक माया पावरहाउस कहे जाने वाले सभी शहर गिरावट का शिकार हो गए और अंत मे इन शहरों को छोड़ दिया गया। पर ऐसा क्यों हुआ? ये निश्चित तौर पर कोई नहीं जानता है। कुछ लोग युद्ध को दोष देते है, अन्य जलवायु परिवर्तन, और अभी भी अन्य कई विशेषज्ञों का दावा है कि बीमारी या अकाल भी इसका कारण हो सकता है। संभवतः यह इन सभी कारणों का एक मिश्रण था, क्योंकि विशेषज्ञ किसी भी एक मूल कारण पर सहमत नहीं हो सके।
    Mayan_Civilization_Facts
  11. 124 वर्ग किलोमीटर में फैला तिकाल (Tikal) शहर माया लोगो के सभी भीमकाय शहर में से सबसे बड़ा शहर था। माया काल के समय इतने भव्य शहर का निर्माण यह दर्शाता है की माया सभ्यता उस समय की सबसे अधिक विकसित तथा समृद्ध सभ्यता थी। माया सभ्यता के पतन के दौरान तिकाल (Tikal) शहर भी दूसरे कई महान शहरों की तरह छोड़ दिया गया था।
  12. प्राचीन माया सभ्यता एक हजार साल पहले गिर गयी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है माया लोगो का पूरी तरह से सफाया हो गए और सभी लोग मर गए या गायब हो गए। माया संस्कृति तब भी मौजूद थी जब 1500 के दशक की शुरुआत में स्पेनिश विजेता आए थे और आज भी मौजूद है। 500 वर्षों तक, उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष किया। मायन वंश के कई लोग अभी भी दक्षिण अमेरिका में रहते हैं, और कुछ दुनिया के अन्य हिस्सों में चले गए हैं। ग्वाटेमाला और मेक्सिको और बेलीज़ के कुछ हिस्सों में, कई जातीय समूह हैं जो अभी भी माया भाषा, पोशाक और धर्म जैसी परंपराओं को धारण करते हैं।

माया सभ्यता जो मानव के इतिहास की कई महत्वपूर्ण सभ्यताओं में से एक है, जो रहस्य्मय होने के साथ अविश्वसनीय भी है। जो सभ्यता प्राचीन काल में भी इतनी विकसित थी जिसके सामने वर्त्तमान समय के कई विशाल विकसित देश भी साधारण नज़र आते हैं। परन्तु आज भी उसके ही अस्तित्व के कुछ पहलू हमारी सोच तथा समझ से कोसो दूर है। माया लोगो के बारे में जितना जाने उतना कम है।

7 रहस्यमयी हवाई जहाज जो हवा मे गायब हो गए | 7 Mysterious Airplane Crashes

रूपकुंड की कंकाल झील का रहस्य –The Skeleton Lake

चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य। Interesting facts of Tea

दुनिया के 8 सबसे कीमती फल / Most expensive fruits in world


शेयर करें

Related posts

One Thought to “माया सभ्यता (Mayan Civilization) के 12 अद्भुत तथ्य”

Leave a Comment