यह तो हम सभी जानते ही है कि हमारी दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई है। जिसमें से कुछ रहस्यों के बारे में हम पता हैं और कुछ ऐसे है जिनसे हम बिल्कुल अनजान है। अगर आप दुनिया के ऐसे रोचक रहस्यों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो चलिए फिर हम आपको आज ऐसी दुनिया के सफर पर ले जाएगे जो चलती तो हमारे साथ साथ है पर हमारे साथ होकर भी अलग है। वो है जानवरों की दुनिया। आज हम आपको जानवरों और पक्षियों से जुडी कुछ रोचक तथ्य बता रहे है। तो चलिए फिर शुरू करते है।
जानवरों तथा पक्षियों की दुनिया से जुड़े 30 रोचक तथा अद्भुत तथ्य
1 बाघ (Tiger) की दहाड़ को दो मील दूर तक सुना जा सकता है।

2 समुद्री ऊदबिलाव (Sea Otters) हाथ पकड़ कर सोते है, ताकि वह पानी मे बह कर अलग न हो जाए।
3 ध्रुवीय भालू (Polar Bears) के सफेद फर के नीचे उनकी त्वचा का रंग काला होता है।
4 भेड़िए (Wolves) खाने के बिना एक सप्ताह से अधिक समय तक जीवित रहे सकते हैं।
5 कोमोडो ड्रैगन (KOMODO Dragons) 5 पौण्ड (POUNDS) तक का मीट (Meat) 1 मिनिट से भी कम समय मे खा सकता है, और अतिरिक्त खाया हुआ वो अपनी पुंछ मे जमा करते है।

6 लायर बर्ड (lyre Bird) एक ऐसा पक्षी है जो किसी की भी आवाज़ की हूबहू नक़ल कर सकता है।
7 एक पांडा (Panda) पूरे दिन मे आधे से ज्यादा समय खाता रहता है।
8 हुम्मिंग बार्ड (HUMMINGBIRDS) अपने पंख एक सेकंड 200 बार तक फड़फड़ा सकते है।
9 एक कॉकरोच (Cockroach) अपने सिर के बिना कुछ सप्ताह जीवित रह सकता है। पर ये अंततः भूख से मर जाता है।

10 पैगी मर्मोसेट (pygmy marmoset) संसार का सबसे छोटा बन्दर है। यह सिर्फ हमारी ऊँगली के बराबर होता है।
11 नेपाल (Nepal) के उच्च पर्वतीय जंगलों में, विशालकाय मधुमक्खियाँ होती हैं। उनके शरीर की लंबाई 1.1 इंच तक हो सकती है। ये मधुमक्खियां एक विशेष शहद का बनती हैं जो किसी व्यक्ति को मतिभ्रम (hallucinate) कर सकती हैं।
12 गेको (GECKO) छिपकली के पैर पर लाखों छोटे बाल होते है जो एक विशेष रासायनिक बांड के साथ सतह पर चिपक जाते है जो उन्हें दीवार पर चढ़ने और लटकने मे सहायता करता है।
13 सभी ऐप (APES) को गुदगुदी होती है और जब उन्हें गुदगुदी की जाती तो वे हँसते है।
14 इस दुनिया मे दो ही ऐसे प्राणी है जो बिना सिर पीछे घुमाएं हुए भी पीछे देख सकते है। एक तोता और दूसरा खरगोश।
15अफ्रीकी पेंगुइन (AFRICAN PENGUIN) को “ जैकस पेंगुइन” (JACKASS PENGUIN) के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह गधे की तरह आवाज निकलते है।
16 कौवे (Crow) 5 साल तक किसी भी व्यक्ति का चेहरा याद रख सकते है।
17 बूमस्लैंग (Boomslung) नामक साँप के काटने से शरीर के हर छेद से खून निकलने लगता है।
18 भारत मे पाए जाने वाला हरियाल (Yellow Footed Green Pigeon) नाम का पक्षी जमीन पर कभी पैर नहीं रखता है। यह महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी भी है।
19 ब्लड हाउंड कुत्ता (Blood Hound Dog) एक इकलौता कुत्ता है किसको कोर्ट मे सबूत के तौर पर लाया जा सकते है।
20 घोड़ों (Horse)के दांतों को गिन कर उसके लिंग का पता लगाया जा सकता है, अगर घोड़े के 40 दाँत है तो नर और अगर 36 दाँत है तो वह एक मादा है।
21 एक जिराफ़ (Giraffe) के दिल का वजन लगभग 25 पाउंड होता है।
22 नील मगरमच्छ (NILE CROCODILE) अपने शिकार की प्रतीक्षा मे पानी के अंदर दो घंटे तक अपनी साँस रोक सकता है।
23 एक बिल्ली (Cat) के शरीर की हड्डियों मे से 10 प्रतिशत हड्डियाँ उसकी पूंछ मे होती है।
24 जेलिफ़िश (Jellyfish) या जेली जिस भी रूप मे साइंटिस्ट उन्हें बुलाते है असल मे वे मछली नहीं है। उनमे कोई मस्तिष्क, कोई दिल, और कोई हड्डी नहीं है।
25 डॉलफिन (Dolphin) मछली 5 से 8 मिनट तक साँस रोक सकती है।
26 भले ही पेंगुइन (Penguins) के कान दिखाई नहीं देते, इसके बावजूद पेंगुइन के सुनने की शक्ति बहुत अच्छी होती है।
27 कुत्तों (Dogs) के नाक के निशान मानव उंगलियों के निशान की तरह अनोखे होते हैं और इन निशानों का उपयोग उन्हें पहचानने के लिए किया जा सकता है।
28 क्वॉका (Quokka) एक ऐसा जानवर है जो हमेशा हँसता रहता है। इसे दुनिया का सबसे खुश जानवर कहा जाता है।
29 बाघों (Tigers) की धारीदार त्वचा सुन्दर तो होती है पर साथ ही यह फिंगरप्रिंट (Fingerprint) की तरह अनोखी भी होती है।
30 120 मिलियन साल जब डायनासोर पृथ्वी पर थे, उनसे भी पहले कॉकरोच पृथ्वी पर थे।
Waah kya baat hai 👌👌