बीमार होने पर शहद और नींबू वाली चाय, ठंड के मौसम में अदरक वाली चाय, गर्मियों में ठंडी चाय या अच्छी सेहत के लिए ग्रीन चाय (Green Tea)। कोई भी मौका हो, चाय (Tea) पीने का समय हमेशा होता है। आप भी इस बात से इत्तेफाक रखते है न?
चाय हमारी जिन्दगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे दिन की शुरुआत ही चाय से होती है, सुबह सुबह चाय न मिले तो दिन फीका सा लगता है। चाय पूरे विश्व का एक एक ऐसा पेय है जिसे बच्चे से लेकर बड़े और बूढ़े सभी लोग पीते है। पर इस सबकी प्यारी चाय के बारे में बहुत कुछ है जो आप शायद नहीं जानते होंगे। तो चलिए जानते है चाय से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य। Interesting facts of Tea
1 चाय के कई अलग-अलग प्रकार हैं जैसे काली चाय (Black Tea), सफेद चाय (White Tea), हरी चाय (Green Tea), ऊलोंग चाय (Oolong Tea)। परन्तु ये सभी चाय एक ही हैं। ये सभी चाय एक ही पौधे से बनती हैं, जिसे कैमेलिया साइनेंसिस (Camellia sinensis) कहा जाता है।
2 दुनिया की सबसे महंगी तथा दुर्लभ चाय है दा-होंग पाओ चाय (Da-Hong Pao Tea). यह दुर्लभ चाय चीन के वूई पर्वत Wuyi Mountains पर उगती है। इसकी कीमत $600,000 प्रति पाउंड है।
3 हर्बल चाय (Herbal Tea), चाय नहीं है। तकनीकी रूप से हर्बल चाय के मिश्रण में कोई वास्तविक चाय की पत्तियां नहीं होती, वे विभिन्न सूखी जड़ी-बूटियों, फलों, मसालों और अन्य पौधों जैसे कैमोमाइल (Chamomile) और हिबिस्कस (Hibiscus) अदि का मिश्रण होता हैं। यही वजह है कि वे आमतौर पर कैफीन मुक्त होती हैं।
4 पानी के बाद, चाय दुनिया में दूसरा ऐसा पेय पदार्थ है जो सबसे ज्यादा पीया जाता है। अपने अद्भुत स्वाद के कारण चाय लोगों की पसंद बन गई है। 2013 में दुनिया का चाय बाजार 38.8 अरब डॉलर का था।
5 लोककथाओं के अनुसार,चाय की खोज 2737 ईसा पूर्व में हुई थी। ऐसा माना जाता है कि चीन के सम्राट शेन नोंग (Shen Nong) के सामने रखे गर्म पानी के प्याले में, चाय की झाड़ियों से कुछ सूखी पत्तियाँ आकर गिरी, जिससे पानी में एक विशेष रंग आ गया। जब राजा ने उसको जरा सा पीया तो उन्हें स्वाद बहुत पसंद आया। तभी से चाय का चलन शुरू हो गया।
6 पहले की कुछ सदियों तक चाय का उपयोग सिर्फ एक दवा के रूप में ही होता था। फिर कुछ समय के बाद इसे बड़े लोगों द्वारा एक पेय के रूप में पीना शुरु किया गया। उसके बाद सब को इसका स्वाद इतना भाया की चाय एक दैनिक पय बन गया।
7 चाय को हिन्दी में “दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी” कहते हैं।
इसे भी पढ़ें :- फलों से जुड़े 30 अनसुने अनोखे तथ्य
8 चाय अब दुनिया के 52 देशों में उगती है। चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है और उसके बाद भारत चाय का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है।
9 इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डेंटल हाइजीन में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, चाय में दूध मिला कर पीने से आपके दांत सफेद रहते हैं।
10 हिमालय में, दूध वाली काली चाय में मक्खन (याक के दूध से बनाया मक्खन) मिला कर पीया जाता है। नमक उच्च ऊंचाई पर रहने वाले लोगों को हाइड्रेटेड (Hydrated) रहने में मदद करता है। इसे तिब्बत में पो चा (po cha) कहा जाता है।
11 एक अनुमान के अनुसार दुनिया में चाय की 3000 से ज्यादा किस्में हैं, पर इनमें से मुख किस्में हैं – काली, हरी, सफेद और पीली। परन्तु चाय की सभी किस्मों में से 75 प्रतीशत काली चाय का उपयोग होता है।
12 चाय, अफ़गानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय (National Drink) है।
13 अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) 15 दिसम्बर को मनाया जाता है।
14 दुनिया का सबसे महंगा टी बैग इंग्लैंड में बूडल्स ज्वैलर्स (Boodles Jewelers) का डायमंड टीबैग (Daimond Tea Bag) है। इस टी बैग को बूडल्स ज्वैलर्स ने पीजी टिप्स (PG Tips) का 75वां जन्मदिन मनाने के लिए बनाया था। हीरे से सजे इस बैग की कीमत 7000 पाउंड थी और इसे चैरिटी के लिए नीलाम कर दिया गया था।
15 श्रीलंका चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
तो ये है चाय के बारे में कुछ रोचक तथ्य। हम आशा करते है ये आपको जरूर पसंद आयेंगे। इसके बारे में अपने विचार तथा सुझाव कमेंट करके जरूर बताए।
Wow its very interesting 👌👌💐