Space Facts – अंतरिक्ष से जुड़े 25 अद्भुत तथ्य हिंदी में

Facts_About_Space_in_Hindi
शेयर करें

जब आप आसमान को देखते हैं, तो आपके मन मे सबसे पहले क्या विचार आता है?? यही न, की इस ब्रह्माण्ड मे हम शायद अकेले नहीं है?? कहीं न कहीं कोई है जो हमारे साथ है?? यह अंतरिक्ष (Space) कितना विशाल होगा??

दरअसल, ब्रह्मांड (Space) एक विचित्र तथा अद्भुत जगह है। हम जानते हैं कि यह बहुत विशाल तथा सुंदर है, यह अनेकों रहस्यमय ग्रहों से भरा है, विशालकाय ब्लैक होल है, साथ ही कई अरब आकाशगंगाओं (Galaxies) में अरबों-खरबों पिंड (Objects) तैरते रहते है। परन्तु इस के अलावा, अंतरिक्ष अभी भी काफी हद तक एक रहस्य ही है। अंतरिक्ष से जुड़े कई ऐसे तथ्य है जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। जैसे की, यह किसी को भी निश्चित रूप से नहीं पता हैं कि अंतरिक्ष कितना विशाल है।

इसलिए हमने इस आर्टिकल मे अंतरिक्ष के बारे में कई ऐसे अविश्वसनीय और विस्मयकारी तथ्यों को एकत्र करके एक सूची बनाई है। जिन्हे पढ़ कर आपके होश उड़ जायेगे।

Space facts (अंतरिक्ष तथ्य)- interesting facts about space in hindi / अंतरिक्ष से जुड़े 25 अद्भुत तथ्य हिंदी में

1. अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसा शोर नहीं होता, यह पूरी तरह से मौन है। ध्वनि की तरंगों को यात्रा करने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता होती है चूँकि, अंतरिक्ष में कोई वायुमंडल नहीं है, इसलिए तारों के बीच का क्षेत्र हमेशा शांत रहता है। अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में रहते हुए संपर्क में रहने के लिए रेडियो का उपयोग करते हैं, क्योंकि रेडियो तरंगों को अभी भी भेजा और प्राप्त किया जा सकता है।

Space_Facts_in_Hindi

2. चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों के पैरों के निशान लाखों साल तक रहेंगे। नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा की सतह पर जो सबसे पहला कदम रखा था, उनके पैरों के निशान अभी भी (यानि 50 साल से अधिक समय से) मौजूद हैं। दरअसल चंद्रमा का कोई वायुमंडल नहीं है, जिसका अर्थ है कि अंतरिक्ष यात्रियों के निशान को मिटाने या धोने के लिए कोई हवा या पानी नहीं है।

इसका मतलब है कि अंतरिक्ष यान के प्रिंट (Spacecraft Prints), रोवर-प्रिंट (Rover-Prints) और अन्य छोड़ी गई सामग्री के साथ अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों के पैरों के निशान (Footprints) लाखों (100 Million) वर्षों तक वहां संरक्षित रहेंगे।

3. खगोलविदों (Astronomers) ने अंतरिक्ष में पानी का विशाल भण्डार खोजा है जो एक बड़े से जल वाष्प बादल के रूप मे तैरती अवस्था में मौजूद है। जिसमे लगभग 140 खरब गुना पानी है, जो धरती के सभी समुद्र के पानी से भी लाखों गुना ज्यादा है।

4. यदि अंतरिक्ष में एक ही प्रकार के धातु के दो टुकड़े स्पर्श करते हैं, तो वे जुड़ जाएंगे और स्थायी रूप से एक साथ चिपक जाएंगे। इस अद्भुत अविश्वसनीय तथ्य को कोल्ड वेल्डिंग (Cold Welding) कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि धातु के अलग-अलग टुकड़ों के परमाणुओं (Atoms) के पास यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि वे धातु के दो अलग-अलग टुकड़े हैं और इसलिए एक साथ जुड़ जाती है। परन्तु यह पृथ्वी पर नहीं होता क्योंकि यहाँ हवा और पानी धातु के टुकड़े से मिल जाते हैं।

5. अंतरिक्ष का तापमान पूर्ण शून्य (Absolute Zero) के करीब है। अंतरिक्ष में तापमान इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितना खाली है। एक दूसरे के बीच विशाल दूरी वाले परमाणुओं (Atoms) के साथ, गर्मी आसानी से स्थानांतरित नहीं होती है और जीवन लगभग एक बिंदु पर ठहर जाता है। खाली जगह के क्षेत्रों में औसत तापमान माइनस 270.15 C (माइनस 457.87 F) है। यह तापमान शून्य से ज्यादा दूर नहीं है। शून्य को माइनस 273.15 C (माइनस 459.67 F) पर मापा जाता है।

6. चंद्रमा तक चल कर जाने में तकरिबन 9.5 साल लगेंगे। पृथ्वी से 400,000 किलोमीटर (250,000 मील) की दूरी के साथ, औसत गति से, चंद्रमा तक जाने के लिए 83,000 घंटे या 9.5 वर्ष का समय लगेगा।

7. 1962 में अमेरिका (U. S) ने अंतरिक्ष (Space) में एक हाइड्रोजन बम का विस्फोट किया था, जो जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली था।

8. अंतरिक्ष (Space) में पहली सेल्फी 1966 में बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) द्वारा खींची गई थी, जब वह नासा के, (Gemini 12 mission) पर थे। अब इस फोटो की कीमत 6 लाख रूपए हैं।

9. 1977 में अन्तरिक्ष से 72 सेकेण्ड के लिए कुछ सिग्नल मिले थे, जिनका आज तक पता नहीं चला कि वह सिग्नल कहाँ से आये थे।

Space_Facts_in_Hindi

10. NASA के अंतरिक्ष यात्रियों के एक स्पेस सूट की कीमत 12 मिलियन डॉलर है। लेकिन उस लागत का 70% बैकपैक और नियंत्रण मापांक (Control Module) के लिए होता है।

11. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्रों (International Space Centers) पर एक दिन में 15 बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है। अंतरिक्ष यात्रियों ने स्वयं यह अपनी आँखों से देखा है, वे इसके गवाह हैं।

12. पृथ्वी (Earth) से आसमान नीला दिखाई देता है, लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों को आसमान काला दिखाई देता हैं।

13. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) अभी तक बनाया गया सबसे महंगी वस्तु है, इसकी कीमत 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर हैं।

Space_Facts_in_Hindi

14. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) एक फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा है। यह अंतरिक्ष स्टेशन लगभग 90 मिनट में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करता है।

15. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) में टॉयलेट के पानी को एक स्पेशल वॉटर ट्रिटमेंट से होकर गुजरा जाता है, जिसे कि यह पीने के पानी में तब्दील किया जाता है।

16. नासा अब अंतरिक्ष में, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए 3डी पिज़्ज़ा बनाने की तैयारी कर रहा है।

17. यदि किसी मनुष्य को बिना किसी सुरक्षा उपाय के स्पेस (Space) में छोड़ दिया जाए, तो वह केवल 2:00 मिनट तक ही जीवित रह पाएगा।

Space_Facts_in_Hindi

18. आप अंतरिक्ष (Space) में रो नहीं सकते, क्योंकि आपके आँसू नीचे नहीं गिरेंगे। ऐसा गुरुत्वाकर्षण के आभाव के कारण होता है।

19. अंतरिक्ष यान (Spaceship) में सोना काफी चुनौती भरा होता है। अंतरिक्ष यात्री को सोने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। उन्हें आंखों पर पट्टी बांध कर एक बंक में सोना होता है ताकि वह हवा मे तैरने और इधर-उधर टकाराने से बच सके।

20. अन्तरिक्ष मे मौजूद कचरे का एक टुकड़ा हर दिन पृथ्वी पर गिरता है। यह अनुमान नासा के वैज्ञानिकों ने लगाया है।

21. अंतरिक्ष मे लगभग 6,000 उपग्रह (Satellites) पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं। हालांकि, इनमें से केवल 40 प्रतिशत ही चालू हैं।

Space_Facts_in_Hindi

22. अमेरिकन अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष से ही चुनाव में वोट डाल सकते हैं।

23. अंतरिक्ष से चीन की सबसे ऊंची दीवार (The Great Wall of China) नहीं दिखती, क्योंकि चीन मे प्रदूषण बहुत है तो इसलिए केवल चीन का प्रदूषण स्पष्ट दिखाई देता है।

24. तारे तब तक नहीं टिमटिमाते, जब तक उनका प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल (Earth’s Atmosphere) से होकर नहीं गुजरता। 

25. अंतरिक्ष (Space) में यदि आप किसी के सामने खड़े रहकर भी तेज चिल्लाएंगे, तो भी वह आपकी आवाज नहीं सुन पायेगा, क्योकि वहां पर आपकी आवाज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाने का कोई माध्यम नहीं हैं।

 

पृथ्वी की 9 अद्भुत चीजें जो अंतरिक्ष से दिखती है।

Interesting Facts About Moon in Hindi

दुनिया से जुड़े 25 रोचक तथा अद्भुत तथ्य (Interesting facts)


शेयर करें

Related posts

2 Thoughts to “Space Facts – अंतरिक्ष से जुड़े 25 अद्भुत तथ्य हिंदी में”

Leave a Comment