इंसान के शरीर का एक सबसे महत्वपूर्ण अंग आँख होता है परन्तु अज्ञानता के कारण अक्सर हम अपनी आँखों पर ध्यान नहीं देते, उनकी अहमियत को नहीं समझते। इसी कारण आँखों के बारे में बहुत सारे मिथक और गलत धारणाएं फैली हैं। इसलिए आज हम आपको आँखों के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली जानकारी देने वाले हैं (Facts about Eyes in Hindi) जो आपके लिए बहुत उपयोगी होंगे और आपको एहसास होगा की हमारी आँखे कितनी अद्भुत है। तो चलिए आपको “आत्मा के दर्पण ” यानि आँखों के बारे में कुछ रोचक तथा अद्भुत तथ्य बताते है।
facts about eyes in hindi / आँखों के बारे में कुछ रोचक तथा अद्भुत तथ्य
1. क्या आप जानते है कि हमारी आँखे सिर्फ 3 रंग ही देख सकती है – लाल (Red), नीला (Blue) और हरा (Green) बाकी के सारे रंग इन्हीं तीनों रंगो के मिश्रण से बनते हैं और इन तीनो रंगो के मदद से ही हमारी आँखे लगभग 1 करोड़ अलग-अलग रंगों मे भेद कर सकती हैं।
2. जब बच्चे जन्म लेते है तब वे रोते समय अपने आंसू नहीं बहा सकते है वो केवल रोने की आवाज करते हैं, क्योंकि उनके टीयर् ग्लैंड्स (Tear Glands) नहीं होते, 5 से 6 हफ्ते बाद टीयर् ग्लांड्स विकसित होते है तब ही वे रोते समय आंसू बहा सकते है।
3. हमारी आँखों में जबरदस्त मेडिकल पावर होती है। इनमें धूल मिट्टी को अपने आप साफ़ करने की क्षमता होती है और गलती से अगर आँख मे कोई मामूली कॉर्नियल खरोंच (corneal scratch) भी लग जाए तो आँख उसे अपने आप ही 48 घंटे (48 hours) के अंदर ठीक कर लेती है। है ना यह एक अद्भुत बात।
4. जब भी कोई बच्चा पैदा होता है तब वो सिर्फ काला और सफेद रंग ही देख सकता है। इसका कारण यह है कि हमारी आँखों मे फोटोरिसेप्टर कोशिकाएं (Photoreceptor Cells) होती है, जिनकी सहायता से हम रंगो को देख सकते है परन्तु बच्चों की आँखों की यह कोशिकाएं (Cells) कमजोर होती है इसलिए जब बच्चा पैदा होता है तो केवल दो रंग देख पता है। हालांकि वे कोशिकाएं जल्दी मजबूत हो जाती हैं। लगभग दो महीनों के बाद, बच्चे लाल और हरा, और कुछ हफ्तों बाद वे नीले और पीले रंग के बीच का अंतर बता सकते हैं।
5. क्या आप जानते है कि अगर हमारी आँखे कैमरा होती तो उसका Lens 576 megapixels का होता। जी हाँ मानव आँखे 576 मेगा पिक्सेल (576 Megapixel) की होती हे, किसी एक जगह पर फोकस करने में आँखों को केवल 2 मिली सेकंड का समय लगता है आँख जितना तेज और साफ कैमरा बनाना वैज्ञानिकों की समझ से भी परे है।
6. हमारी आँखों की पलकों का जीवन काल लगभग 5 महीने का होता है। हर 5 महीने के बाद हमारी पलकें नयी आती रहती है।
7. आपकी आँख की पुतली (Iris) में 256 विशिष्ट विशेषताएं (Unique Characteristics) होती हैं, जबकि आपके फिंगरप्रिंट (Fingerprints) में सिर्फ 40, यही कारण है की अब सुरक्षा उद्देश्यों के लिए Eye Scan का ज्यादा उपयोग किया जा रहा है।
8. मानव शरीर मे मस्तिष्क के बाद दूसरा सबसे जटिल अंग आँख होता है, जिसमें 20 लाख (2 Million) पार्ट्स होते हैं।
9. इंसान की एक आँख का वजन (Weight) लगभग 8 ग्राम तक का होता है।
10. हम जो सीखते हैं उसका 80% हमारी आँखों के माध्यम से होता है।
11. हमारी आंखों का रंग मेलालिन (Melanin) पर निर्भर करता है नीली आंखों वाले लोगों में ज्यादा मेलालिन पाया जाता है
12. आँख की बनावट में केवल कॉर्निया (Cornea) ही एक ऐसा टिशू (Tissues) है जिसमें खून नहीं होता। शार्क का कॉर्निया मानव कॉर्निया के बिलकुल समान होता है। इसलिए इंसान की आँखों की सर्जरी में शार्क मछली की आँख का कॉर्निया इस्तेमाल किया जाता है।
13. आँख का ट्रांसप्लांट (Eye Transplant) नहीं किया जा सकता है। क्योंकि 1 मिलियन से अधिक नसें (Nerves) आँख को मस्तिष्क से जोड़ती हैं और अभी हमारे डॉक्टर्स उन कनेक्शनों को फिर से बनाने में सक्षम नहीं हैं। वर्तमान में, दृष्टि में सुधार के लिए केवल कॉर्निया ट्रांसप्लांट (Cornea Transplants) ही संभव है। डॉक्टर्स को पूरी उम्मीद है की वे अगले दशक के भीतर मनुष्यों में पूर्ण नेत्र प्रत्यारोपण (Eye transplant) कर सकेंगे।
14. कुछ लोगों की दोनों आँखों का रंग अलग अलग होता है, इसे हेटेरोक्रोमिया (Heterochromia) कहा जाता है।
15. जिन लोगो के आँखों का रंग नीला होता वे सूर्य की चमक दूसरे के मुकाबले कम सह पाते हैं, जबकि उन्हें रात के समय दूसरो के मुकाबले काफी साफ़ दिखाई देता है। आपको जानकर यह हैरानी होगी आज से लगभग 10 हज़ार साल पहले पृथ्वी पर एक भी नीली आंखों वाला इंसान मौजूद नहीं था।
हम आशा करते है आपको हमारा यह आँखों के बारे में कुछ रोचक तथा अद्भुत तथ्य / facts about eyes in hindi का आर्टिकल अच्छा लगे। अपने विचार हमे कमेंट (Comment) करके जरूर बताएं।
धन्यवाद
चक्र फूल (Star Anise) के फायदे और नुकसान
Water Facts – पानी (जल) के बारे में 20 अद्भुत तथ्य हिंदी मे
Facts about Google in Hindi / गूगल से जुड़े 20 रोचक तथ्य
Wow, it’s amazing
Keep it up 👍👍