दुनिया से जुड़े 25 रोचक तथा अद्भुत तथ्य (Interesting facts)

World_Facts_Hindi
शेयर करें

हमें लगता है कि हम अपनी दुनिया के भूत और भविष्य के बारे मे सब जानते है और ऐसा कुछ नहीं है जो हमें आश्चर्यचकित कर सके और हमें यह कहने पर मजबूर कर दे की “अरे, वाह!”  लेकिन हम गलत हैं। यह दुनिया बहुत रहस्यमय है। इस दुनिया से जुड़े कई ऐसे रोचक तथा दिलचस्प  तथ्य हैं जिनकों जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। हर किसी की चाहत होती है कि वो अपने जीवनकाल में दुनिया की सभी तरह की अलग-अलग चीजों के बारे में जान ले और उन्हें अपनी आंखों से देखकर विश्वास कर ले। परन्तु सच्चाई यह है की ये दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई भी इंसान अपने जीवन में पूरी दुनिया तो देख ही नहीं सकता है। इसलिए हमने 25 ऐसे रोचक और अद्भुत तथ्य एकत्र किए है जिन्हे पढ़ कर आपको विश्वास हो जाएगा की दुनिया में अभी भी कई चीजें हैं जो हमें आश्चर्यचकित कर सकती हैं।

दुनिया से जुड़े 25 रोचक तथा अद्भुत तथ्य, जिनके बारे में जानकर आप यकीन नहीं करेंगे।

World_Facts_Hindi

1. आई फ़ोन (I Phone), हैरी पॉटर की किताबें (Harry Potter books), और रूबिक क्यूब (Rubik Cube) मानव इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले 3 वस्तुएँ हैं।

2.अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) ने अपने आखरी समय मे जो अंतिम शब्द बोले थे, वे आज तक एक रहस्य हैं क्योंकि उन्होंने जर्मन भाषा मे बोला था और ये जिस नर्स से कहा था वह जर्मन भाषा नहीं जानती थी।

3. जब आप वजन बढ़ाते हैं या घटते हैं, तो उसे आपकी वसा कोशिकाएं (fat cells) गायब नहीं होती हैं, वो सिर्फ आपके वजन के अनुसार अपना आकार बदलते हैं।

4. हीरे की पहचान तो सिर्फ जौहरी को होती है, यह कहावत तो अपने सुनी होगी, पर अब आप भी हीरे की पहचान कर सकते है। नकली या असली हीरे को बताने के लिए, आपको बस उस पर साँस लेने की ज़रूरत है, नकली हीरा धुंधला हो जाएगा, और एक असली हीर साफ रहेगा, चमकता रहेगा।

5. ट्विटर के लोगो (Twitter logo) की नीली चिड़िया का नाम है, लैरी। सोशल नेटवर्क के रचनाकारों ने बास्केटबॉल खिलाड़ी लैरी बर्ड (Larry Bird) के नाम पर पक्षी का नाम रखा है।

6. जब आप गर्म पानी से स्नान करते हैं, तो उतनी ही कैलोरी (Calories) जलाते है, जितनी आप 30 मिनट की सैर से जलाते हैं।

7. कुछ जापानी ट्रैफिक लाइट (Traffic Lights) में हरे रंग के बजाय एक नीले रंग की रोशनी होती है क्योंकि ऐतिहासिक रूप से दोनों रंगों का नाम एक ही शब्द से लिया गया था।

World_Facts_Hindi

8. दुनिया में सबसे तेज और तीखी मिर्च ड्रैगन ब्रेथ (Dragon Breath) चिली पीपर है, ये इतनी तीखी है कि यह आपकी जान भी ले सकती है।

9. प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) और प्रिंस विलियम (Prince William) हमेशा अलग विमानों में यात्रा करते हैं की अगर कोई दुर्घटना होती है, तो किसी एक को जीवित रहने की आवश्यकता है।

10. सिर्फ 1 कैलोरी जलाने के लिए, आपको 10 मिलियन बार माउस बटन पर क्लिक करना होगा।

11.एक सामान्य कट की तुलना में एक पेपर कट अधिक दर्दनाक होता है क्योंकि ऐसा घाव कभी फटता नहीं है न खून आता है, बस नस का सिरा खुला रहता है और हवा लगने के कारण परेशान करता है।

12. वान Van, ली Lee और झांग Zhang, दुनिया में सबसे लोकप्रिय अंतिम नाम (last Names) है। चीन की पूरी आबादी का 21% हिस्सा इन्ही के पास है।

World_Facts_Hindi

13. मानवीय इंद्रिय (Human Senses) मे सुनने की इंद्री सबसे तेज़ होती है। एक व्यक्ति सिर्फ 05 SECONDS में ध्वनि को पहचान सकता है।

14. दुनिया का सबसे बड़ा परिवार (world’s largest family) भारत में रहता है। इस परिवार के मुखिया जिओना चाना की 39 पत्नियां और 94 बच्चे, 14 बहु और 33 पोते भी हैं। वे भारतीय राज्य मिज़ोरम के बकटवांग गांव मे एक 100-कमरे वाले चार मंजिला घर में रहते हैं।।

15. सऊदी अरब 830000 वर्गमील के क्षेत्रफल का देश है, लेकिन हैरानी की बात यह है की इस देश मे एक भी नदी नही है।

16. सबको लगता है नोट कागज के बनते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नोट कागज के नहीं बल्कि कपास के बनते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि कपास कागज की तुलना में अधिक मजबूत होता हैं और वो जल्दी फटते नहीं हैं।

17. चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) वे पहले व्यक्ति थे, जिन्हें विचार आया की अपने कार्यालय की कुर्सी को अधिक तेज़ी से घुमाने के लिए कुर्सी के नीचे पहियों को जोड़ने का चाहिए।

18. गैलीलियो गैलीली (Galileo Galilei) के हाथ की मध्य उंगली फ्लोरेंस (Florence) के विज्ञान संग्रहालय (Museo Galileo) में आज भी संग्रहीत है।

19. वैज्ञानिकों के अनुसार दिन मे झपकी लेने के लिए सबसे अच्छा समय है दोपहर के 1 से लेकर 2:30 के बीच, जब हमारा शारीरिक तापमान निचले स्तर पर हो जाते हैं, तो हमें सोने का मन करता है।

20. पृथ्वी (Earth) के घूमने की गति समय के साथ बदलती है इसलिए डायनासोर के युग (AGE OF DINOSAURS) में एक दिन बस 23 घंटे का था।

21. यूट्रिकल (UTRICLE) दुनिया का सबसे छोटा फल है जिसका आकर एक छोटी चींटी के आकार का होता है।

22. बेहतरीन गुणवत्ता वाले पन्ना (EMERALDS), हीरे (DIAMOND) से अधिक मूल्यवान होते है।

23. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है और इसमें लगभग 25,000 द्वीप हैं।

24. 1889 में, इटली की रानी, मारगिटा सेवॉय (MARGHERITA SAVOY), ने सबसे पहले पिज़्ज़ा की डिलीवरी (PIZZA DELIVERY) ली थी।

25. पुर्तगाल (PORTUGAL) देश मे लाल स्याही से लिखना असभ्य माना जाता है।

दुनिया के 8 सबसे कीमती फल / Most expensive fruits in world


शेयर करें

Related posts

Leave a Comment