दुनिया की 10 अनोखी बातें

Duniya_Ki_Anokhi_Baatein
शेयर करें

हमे लगता है कि हम अपनी दुनिया के बारे मे सब जानते है और दुनिया मे ऐसा कुछ भी नहीं है जो हमें आश्चर्यचकित कर सकता है। परन्तु हमारी दुनिया बहुत ही अनोखी है। अजीबो गरीब घटनाओं से लेकर छिपे हुए रहस्यों तक, दुनिया के बारे में कई ऐसी अनोखी बातें है जो सुनने मे तो अजीब लगती है परन्तु वास्तव में यह बातें सच साबित होती हैं। हम ने 10 ऐसी अनोखी बातें इक्क्ठे कि है जो आपको आश्चर्यचकित कर देगी।

 दुनिया की 10 अनोखी बातें 

1 South Pole पर कोई विशेष Time Zone नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वहीँ धरती पर सभी देशांतर रेखाएँ (longitude lines) मिलती हैं। तो साउथ पोल (South Pole) पर जिस जिस देश के स्टेशन बने है वे अपने अपने देश के Time Zone का उपयोग करते हैं।

2 दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में एक अंतरिक्ष यान का कब्रिस्तान है। जिसे “प्वाइंट निमो” (Point Nemo) के रूप में जाना जाता है, यह पृथ्वी पर एक ऐसा स्थान है, जो जमीन से कोसो दूर पानी के बीच है। यह 300 से अधिक अंतरिक्ष यान और उनसे संबंधित मलबे का घर है।

Duniya_Ki_Anokhi_Baatein

3 आर्मडिलो (Armadillo) के शैल इतने सख्त होते हैं कि गोली के वार से भी उन्हें कुछ नहीं होता है। एक बार एक व्यक्ति ने आर्मडिलो को मरने के लिए गोली चलाई परन्तु उस गोली ने आर्माडिलो को छुआ तक नहीं और वापस आकर उस आदमी के जबड़े मे लगी। जबकि आर्मडिलो बिना रुके चला गया।

 दुनिया की 10 अनोखी बातें 

4 आपकी नाक और कान का बढ़ना कभी बंद नहीं होता। हमारे शरीर के केवल यही दो भाग हैं जो तब भी बढ़ते रहते है जब अन्य सभी अंगो का विकास पूर्ण हो जाता है। अब है न यह अनोखी बात।

Duniya_Ki_Anokhi_Baatein

5 एफिल टॉवर (Eiffel Tower) की लम्बाई गर्मियों में बढ़ जाती है। अब आप कहेंगे ये कैसे हो सकता है दरअसल गर्मी की धूप मे Heat Expansion के कारण एफिल टावर की ऊंचाई 6 इंच तक बढ़ जाती है।

6 अंटार्कटिका (Antarctica) विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल (Desert) है। अंटार्कटिक ध्रुवीय रेगिस्तान (Antarctic Polar Desert), अंटार्कटिका महाद्वीप को कवर करता है जो लगभग 5.5 मिलियन वर्ग मील में फैला है। जबकि सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) लगभग 3.6 मिलियन वर्ग मील में फैला है।

Duniya_Ki_Anokhi_Baatein
image via – Durbed, Microraptor by durbed, CC BY-SA 3.0

7 हाल ही मे, चीन मे डायनासोर की दुनिया का सबसे छोटा डायनासोर खोजा गया है। अभी तक खोजे गए सभी डायनासोर मे यह सबसे अनोखा डायनासोर “माइक्रोरैप्टर” (Microraptor) है जो केवल 16 इंच लंबा है।

8 कोआला (koala) की उंगलियों के निशान मानव उंगलियों के निशान से मिलते जुलते होते हैं। अनुभवी से अनुभवी वैज्ञानिकों को भी मानव और कोआला के फिंगरप्रिंट मे अंतर करने में मुश्किल होती है।

9 International Space Station जाने वाले सभी अंतरिक्ष यात्रियों को रूसी (Russian) भाषा सीखना जरुरी होता है।

Duniya_Ki_Anokhi_Baatein

10 क्या आप जानते है एक चींटी एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जितनी ऊंचाई से गिरने पर नहीं मर सकती। जी हाँ, दरअसल चींटी के अविश्वसनीय रूप से छोटे वजन और पत्थर के सामान अनोखी बाहरी बनावट के कारण वह कितनी भी ऊंचाई से गिरे उसे कुछ नहीं होता।

11 NASA की इंटरनेट स्पीड 91 GB प्रति सेकेंड है। इसका मतलब है कि नासा के इंटरनेट पर आप केवल मिलीसेकंड (Millisecond) में एक उच्च गुणवत्ता (High-Quality) वाली 1080p फिल्म डाउनलोड कर सकते हैं।

15 Most Beautiful Birds in the World in Hindi (खूबसूरत पक्षी)

9 Most Intelligent Animals in the World (दुनिया के 9 सबसे बुद्धिमान जानवर)

जानवरों तथा पक्षियों की दुनिया से जुड़े 30 अद्भुत तथ्य

दुनिया से जुड़े 25 रोचक तथा अद्भुत तथ्य (Interesting facts 

दुनिया के 11 लुप्त हो चुके शहर


शेयर करें

Related posts

Leave a Comment