आप सबने फूलों की सजावट तो बहुत देखी होगी? देखी क्या, अपने खुद भी कभी न कभी फूलों से अपने घर को सजाया ही होगा। पर अपने कभी किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहाँ सब कुछ ही फूलों का बना हो? फूलों की कुर्सी, फूलों का घर, फूलों के खिलौने और भी पता नहीं क्या क्या। हम आज बात कर रहे है दुबई मिरेकल गार्डन (Dubai Miracle Garden) की। यह गार्डन “दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक फूलों का बगीचा” है। यह मानव द्वारा बनाया गया ऐसा अजूबा है, जिसे देख कर विश्वास ही नहीं होता की यह इंसान ने बनाया है।
तो चलिए आपको बताते है इस अद्भुत मिरेकल गार्डन (Dubai Miracle Garden) के बारे में कुछ रोचक बातें। साथ ही आपको यह बताएंगे की कहाँ है यह मिरेकल गार्डन? किसने बनवाया यह गार्डन? दुबई मिरेकल गार्डन (Dubai Miracle Garden) की क्या क्या खूबियाँ है?
दुबई मिरेकल गार्डन (Dubai Miracle Garden)
दुबई मिरेकल गार्डन कहाँ है और कब बनाया गया था? Kahan hai Dubai Miracle Garden?
दुबई मिरेकल गार्डन नाम से ही पता चल रहा है ये भारतीयों के फेवरेट ट्रैवल डेस्टीनेशन, दुबई (Dubai) में है। यह संयुक्त अरब अमीरात के दुबईलैंड जिले में स्थित है। ये दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक फूलों (Natural Flowers) का गार्डन है। यह गार्डन हाल ही में वर्ष 2013 में बनाया गया था और इस मिरेकल गार्डन का उद्घाटन वर्ष 2013 के वेलेंटाइन डे (Valentine Day) पर किया गया था, जिसे इसकी शान बड़े और साथ ही इसका खूब प्रचार हो। इसलिए इसे दुनिया भर के कई लोगों द्वारा प्यार के प्रतीक के रूप में माना गया है।
दुबई मिरेकल गार्डन कैसे बनाया गया? / Kaise banaya gya Dubai Miracle Garden?
रेगिस्तान के बीच में एक शानदार फूलों का स्वर्ग? असंभव लगता है न? पर यह दुबई ने संभव कर दिखाया है। 2013 में बनाया गया दुबई मिरेकल गार्डन दुनिया का सबसे बड़ा फूलों का बगीचा है। कृत्रिम (Artificial) रूप से बनाया गया यह रंगीन चमत्कार, आधुनिक भूनिर्माण का उत्तम उदहारण है और दुबई के सबसे मूल और लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। दुबई के दुबईलैंड जिले में स्थित, दुबई मिरेकल गार्डन 72,000 वर्ग मीटर (780,000 sq ft) में फैला हुआ है। इस गार्डन को अनेकों फूलों से सजाया गया है। जिसमें 150 मिलियन से अधिक फूल और 250 मिलियन पौधे हैं।
इन अलग-अलग आकार और प्रकार के फूलों को उगा कर विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन / स्ट्रक्चर तैयार किये गए है। जिसमे आपको फूलों का घर, फूलों की नदी, फूलों का हवाई जहाज, फूलों का टेडी बेयर, यहां तक की मेज और कुर्सी भी फूलों की देखने को मिलेगी।
रखरखाव / Maintenance
फूलों के उचित रखरखाव के लिए साफ़ किये गए अपशिष्ट जल (Waste Water) का पुन: उपयोग किया जाता। एक ड्रिप सिंचाई व्यवस्था (Drip irrigation method) का प्रयोग करके प्रति दिन औसतन 757,082 लीटर पानी को सीधा पौधो की जड़ो में डाला जाता है। दुबई मिरेकल गार्डन के अधिकारियों के मुताबिक, हम गार्डन में शहर के ग्रे वाटर (Grey Water) का इस्तेमाल करते है। इस पानी को गार्डन में फिर से फिल्टर किया जाता है और इसे बगीचे में उपयोग के लिए, बहुत ही उच्च गुणवत्ता वाले पानी में बदल दिया जाता है। रात को गार्डन के बंद होने के बाद ही पानी डाला जाता है।
दुनिया के 8 सबसे कीमती फल / Most expensive fruits in world

हार्ट टनल (The Heart Tunnel)
दुबई मिरेकल गार्डन का सबसे पसंदीदा और प्रसिद्ध आकर्षण है, हार्ट टनल (The Heart Tunnel). हार्ट टनल एक ऐसा रस्ता है जिसमे दिल के आकर के कई सारे आर्च (Arch) एक साथ लगे है। इन्हे इस तरीके से लगाया गया है आप एक जगह खड़े होकर भी सारे एक साथ देख सकते है और जिसे देख कर यह भ्रम पैदा होता है की यह दिल आगे जाते जाते छोटे होते जा रहे है। लाल, पीले, नारंगी और गुलाबी रंग के फूलों से सजी दिल के आकार की आर्च के नीचे चलना बहुत ही खास अनुभव होता है।
अमीरात A380 ( Emirates A380 Airbus)
दुबई के मिरेकल गार्डन का मुख्य आकर्षण है अमीरात ए380 एयरबस (Emirates A380 Airbus)। यह 500,000 से अधिक ताजे फूलों और पौधों से बना एयरबस ए380 का बिलकुल असली दिखने वाला मॉडल है। यह इतना बड़ा है की केवल अमीरात A380 के लोगो (Logo) के लिए ही लगभग 9,000 फूलों को उपयोग किया गया है। इस भव्य आकृति को बनाने में 6 महीने का समय लगा जिसमे 200 लोगो ने काम किया। इस एयरबस मॉडल की 30 टन की स्टील बॉडी, पुनर्निर्मित सामान (Recycled Material) से बनी है और लगभग 73 मीटर लंबी है। केवल विमान के पंखों का फैलाव ही 80 मीटर से अधिक है।
फ्लोटिंग लेडी / Floating Lady
इस जादुई बगीचे में ऐसी अद्भुत आकृतियाँ बनाई गयी है जो नामुमकिन सी लगती है। दुबई मिरेकल गार्डन में है एक अनोखी हवा में उड़ती महिला (Floating Lady)। हवा में अपनी बाहों को खोल कर तैरती हुई महिला, फूलों की कलात्मकता का एक बेहतरीन उदाहरण है। उसकी ड्रेस गुलाबी और सफेद पेटुनिया (Petunia) फूल से बनाई गई है। जो ऊपर से नीचे की ओर आ रही है, जिसे ऐसा भ्रम पैदा होता है की सच में वे महिला हवा में उड़ रही है और दोनों हाथों को खोल कर आसमान का स्वागत कर ही है। फ्लोटिंग लेडी, कला का एक उत्तम नमूना है और यही कारण है कि यह इस बगीचे के अद्भुत आकर्षणों में से एक है।
डिज्नी थीम /Disney Theme
डिज्नी के पसंदीदा पात्र भी दुबई मिरेकल गार्डन में मौजूद है। इस गार्डन में इसके लिए एक अलग हिस्सा बनाया गया है जिसे डिज्नी एवेन्यू (Disney Avenue) कहा जाता है। दुबई मिरेकल गार्डन और वॉल्ट डिज़नी कंपनी के बीच हुए समझौते के बाद 2018 में ही इस गार्डन में मिक्की माउस की बड़ी सी आकृति (Topiary of Mickey Mouse) लगाई गयी। मिन्नी माउस, गूफी (Mickey Mouse), प्लूटो (Pluto), डेज़ी डक (Diasy Duck), डोनाल्ड डक (Donald Duck), और ह्यूई (Huey), डेवी (Dewey) और लुई (Louie) की भी बड़े आकार की फूलों की संरचनाएँ यहाँ है।
दुबई बटरफ्लाई गार्डन / Dubai Butterfly Garden
दुबई मिरेकल गार्डन के ठीक साथ में दुबई बटरफ्लाई गार्डन (Dubai Butterfly Garden) है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और क्षेत्र का पहला इनडोर बटरफ्लाई गार्डन है। इस गार्डन में विभिन्न आकारों और रंगों की 15,000 से अधिक तितलियाँ हैं। इस गार्डन में एक ऐसा स्थान भी बनाया गया है, जहां पर तितलियों की फार्मिंग की जाती है। इसलिए इस गार्डन में फूलों की अनेकों प्रजातियों के साथ ही तितलियों की भी अनेकों प्रजातियां देखी जा सकती है।
दुबई मिरेकल गार्डन के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स / Dubai Miracle Garden in Guinness World Records
दुबई मिरेकल गार्डन को प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एसोसिएशन द्वारा तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness world records) से सम्मानित किया गया है। मिरेकल गार्डन के उद्घाटन के बाद ही 2013 में, इसे दुनिया का सबसे बड़ा गार्डन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया। 2016 में, एयरबस ए380 की फूल संरचना को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया में सबसे बड़ी फूलों की संरचना के रूप में सम्मानित किया गया है। एक 18 मीटर ऊंची मिकी माउस की मूर्ति, विश्व की सबसे बड़ी आकार में कटी हुई फूलों की आकृति (Topiary Sculpture) भी यहाँ है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
दुबई मिरेकल गार्डन देखने का सही समय / Timings of Dubai Miracle Garden
दुबई मिरेकल गार्डन हर साल अक्टूबर से अप्रैल तक ही खुलता है और मई से सितंबर तक बंद रहता है, क्योंकि तब यहाँ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फ़ारेनहाइट) हो जाता है, जो फूलों को देखने के लिए अनुकूल नहीं है। यह सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 09:00 बजे से शाम 09:00 बजे के बीच खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क/ Entry Fee
मिरेकल गार्डन में प्रवेश करने के लिए आपको प्रवेश शुल्क देना पड़ता है। जो वयस्कों (Adults) के लिए DH 40 (INR 767 लगभग) और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए DH 30 (INR 575 लगभग) है। हालाँकि दो साल या उससे छोटे बच्चों के लिए गार्डन में प्रवेश टिकट नहीं है।
दुबई के मिरेकल गार्डन को देख कर यही बात दिमाग में आती है की इंसान अगर चाहे तो क्या नही कर सकता। इस गार्डन को देख कर ऐसा अनुभव होता है की मानो आप अलग ही दुनिया में आ गये है। इसका नाम भी बिलकुल सही रखा है मिरेकल गार्डन, क्योंकि फूलों की यह दुनिया है ही जादुई और चमत्कारी। प्राकृतिक सुंदरता और मानवीय अविष्कारों का उत्तम उदहारण है यह मिरेकल गार्डन।आपको भी यदि स्वच्छ हवा और प्राकृतिक सुंदरता का एक साथ मजा लेना है तो एक बार दुबई के ‘मिरेकल गार्डेन’ जरूर जाए।
आपको हमरा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताए।