हमारे चारों और पानी ही पानी है, जमीन मे है, आसमान मे है, वास्तव में यह हर जगह है। यहाँ तक की हमारे शरीर मे भी 60-70 % पानी है। पानी है तो हम है। अब जल के महत्व को तो सभी लोग जानते हैं कि मानव जीवन के लिए जल कितना महत्वपूर्ण है। पानी के बिना किसी भी प्राणी (जीव, जंतु या मनुष्य) का जीवित रहना संभव ही नहीं है, परन्तु इस जीवन रुपी जल से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक तथा अद्भु बातें है जिसके बारे मे लोग अनजान है। हमने इस आर्टिकल मे जल से जुड़े 20 आश्चर्यजनक तथ्य इक्कठे करे। जो हमे लगता है आपको रोचक लगेंगे।
Water facts – पानी (जल) के बारे में 20 अद्भुत तथ्य
1. हमारे शरीर में 60-70% पानी है, जिसमे हमारे दिमाग में लगभग 73 % पानी है, हमारे फेफड़े में लगभग 83 % पानी हैं, और हमारे खून में लगभग 85 % पानी होता है।
2. हमारे शरीर में 1% पानी (Water) की कमी होने के कारण हमे प्यास लगती है और यदि मानव शरीर मे 10% पानी की कमी हो जाए तो शायद व्यक्ति की मौत हो सकती है।
3. क्या अपने कभी सोचा है, बहुत अधिक पानी पीना भी घातक हो सकता है। जी हाँ ज्यादा पानी पीने से आपको नशा भी हो सकता है, इसे Water Intoxication कहा जाता है। ज्यादा पानी पीने से हमारा मस्तिष्क असंतुलित हो जाता है और हमें नशे जैसा अनुभव होता है।
4. क्या आप जानते हैं एक व्यक्ति भोजन के बिना लगभग एक महीने तक जीवित रह सकता है, परंतु जल के बिना इंसान का 1 हफ्ते के लिए भी जीना संभव नहीं है।
5. पानी (Water) पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा पदार्थ है जो प्राकृतिक रूप से तरल (Liquid), ठोस (Solid) और गैस (Gas) तीन रूपों में पाया जाता है।
6. त्रिक बिंदु या त्रिगुण बिंदु (Triple point) तापमान की वह अवस्था है जिस पर जल (तरल, ठोस और गैस) अपनी तीनो रूपों में मौजूद होता है। त्रिक बिंदु का मान 0.01°C (273.16K) होता है।
7. पानी ही एक मात्र ऐसी चीज है, जो ठोस (solid) अवस्था में होने के बाबजूद भी द्रव (Liquid) अवस्था से हल्का होता है। इसी कारण बर्फ पानी पर तैरती है।
8. हमारे पृथ्वी पर अब भी उतना ही पानी (Water) है, जितना पृथ्वी के बनने के समय था। पृथ्वी पर पानी की कुल मात्रा कभी नहीं बदलती।
9. 100 साल की एक लम्बी अवधि में, एक पानी का अणु (Water Molecule) समुद्र में 98 साल, बर्फ के रूप में 20 महीने, झीलों और नदियों में लगभग 2 सप्ताह और वातावरण में एक सप्ताह से भी कम समय बिताता है।
10. पृथ्वी का जल चक्र एक बंद प्रणाली (Closed System) है; जो न बढ़ती है और न घटती है। पानी झीलों, महासागरों और बादलों से हो कर गुजरता है और यह चक्र चलता रहता है। इसका मतलब यह हुआ कि लाखों वर्ष पहले जो पानी पृथ्वी पर मौजूद था वही पानी आज भी मौजूद है। तो शयाद हो सकता है! आपके पानी मे वहीं अणु (Water Molecules) हों जिन्हें डायनासोर द्वारा पिया गया था?
11. एक टपकता हुआ नल जिसे प्रति सेकंड एक बूंद पानी टपकता है, वह एक साल में 11,300 लीटर से अधिक बर्बाद कर सकता है।
12. पानी के बोतल (Water Bottle) पर जो एक्सपायरी डेट (Expiry Date) लिखी होती हैं वह पानी का नहीं बल्कि बोतल की डेट होती हैं। एक्सपायरी डेट के बाद वो प्लास्टिक की बोतल केमिकल छोड़ना शुरू कर देती हैं।
13. वैज्ञानिकों द्वारा पानी को ‘Universal Solvent’ भी कहा जाता है क्योंकि पानी में किसी भी अन्य तरल पदार्थ जैसे सल्फ्यूरिक एसिड (Sulfuric acid) की तुलना में अधिक पदार्थों को घोला जा सकता है।
14. अपने शुद्धतम रूप में, पानी का पीएच मान 7 होता है, जो पीएच पैमाने के बिल्कुल केंद्र में होता है। हालांकि पानी में कण पानी के पीएच मान को बदल सकते हैं। मुख्यता 6.5 और 8.5 के बीच का पानी उपयोग करने के लिए उचित होता है।
15. पानी (Water) की शुद्धता नापने के लिए TDS Meter का इस्तेमाल किया जाता हैं, जो पानी मे घुली हुई अशुद्धियों को माप कर पानी की शुद्धता का पता लगता है।
16. एक लीटर समुद्री जल में 35 ग्राम नमक होता है जिस कारण समुद्र का जल अत्यधिक खारा होता है। यह पिने योग्य नहीं होता।
17. दुनिया के सभी जानवरों में हाथी एकमात्र ऐसा जानवर है जिसमे 5 किलोमीटर दूर से पानी का पता लगाने की क्षमता होती है।
18. एक जेलिफ़िश (Jellyfish) और एक खीरा (Cucumber) दोनों मे 95% पानी (Water) होता है।
19. पृथ्वी पर व्याप्त महासागरों मे प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है।
20. पानी (Water) के अंदर सबसे लंबे समय तक साँस रोकने का रिकॉर्ड 24 मिनट 33 सेकंड का है। Budimir Buda Šobat ने पानी के अंदर 24 मिनट 33 सेकंड तक साँस रोक कर Guinness World Record मे अपना नाम दर्ज करवाया है।
21. रूस में 1936 के आस पास एक ऐसा कंप्यूटर (Water Integrator) बनाया गया था जो पानी से चलता था।
Such jal he jeevan hai