आज के हवाई जहाज (Airplane) आधुनिक इंजीनियरिंग (Modern Engineering) के विकास के प्रमाण हैं। सैटेलाइट्स और रडार सिस्टम के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी (Modern Technology) वाले, हवाई जहाज (Airplane) के लिए बस युही गायब हो जाना लगभग अविश्वासनीय लगता है। प्राचीन समय से लेकर, वर्तमान समय तक कई विमान ऐसे रहस्यमय ढंग से गायब हुए और ऐसे अनसुलझे सवाल छोड़ गए, जिनका जवाब आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया।
आइये हम जानते है ऐसे 7 हवाई जहाजों (Airplane) के बारे मे, जो ऐसे गायब हुए की अनसुलझे रहस्य (Unsolved mystery) बन गए।
मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 (Malaysia Airlines Flight MH370)

मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 (Malaysia Airlines Flight MH370) 239 सवार लोगों के साथ ऐसे गायब हुई की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा रहस्य बन गयी। 8 मार्च, 2014 को बोइंग 777 हवाई जहाज (Boeing 777 Airplane), कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) से बीजिंग (Beijing) के लिए हवाई मार्ग पर वियतनामी हवाई क्षेत्र (Vietnamese air space) को पार करते हुए गायब हो गया। बचावकर्मियों और खोजी दल के लोगो ने हजारों किलोमीटर के दक्षिणी हिंद महासागर (Southern Indian Ocean) मे ढूढ़ने में कई महीने बिताए, लेकिन अंततः सारे प्रयास विफल रहे। आज भी, मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 (Malaysia Airlines Flight MH370) पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा रहस्य बना हुआ है।
भारतीय वायु सेना एंटोनोव एन -32 हवाई जहाज दुर्घटना | Indian Air Force Antonov AN-32 plane crash

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का एक एंटोनोव ए एन -32 (Antonov AN-32), जुलाई 2016 में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर उड़ान भरते समय लापता हो गया। इस हवाई जहाज मे 29 लोगों थे, हवाई जहाज (Airplane) को तांबरम वायु सेना स्टेशन (Tambaram Air Force Station) से पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) के लिए रवाना किया गया था। इससे खोजने के लिए विशाल स्तर पर अभियान चलाया गया, जो भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा सर्च मिशन (search mission) था, मगर इस मिशन का कोई परिणाम नहीं निकला और हवाई जहाज का नामो निशान तक नहीं मिला।
एयर फ्रांस की फ्लाइट 447 | Air France Flight 447

2009 में रियो डी जेनेरो (Rio de Janeiro) से पेरिस (Paris) तक की एयर फ्रांस की फ्लाइट 447 (Air France Flight 447) अटलांटिक महासागर (Atlantic ocean) में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस पर 216 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स(Crew Members) सवार थे। लगभग दो साल की खोज के बाद अटलांटिक महासागर (Atlantic ocean) के सबसे गहरे हिस्सों में से एयर फ्रांस एयरबस फ्लाइट 447 (Air France Flight 447) का ब्लैक बॉक्स रिकार्डर (Black Box Recorder) मिला। हालांकि इससे पहले मलबे का पता चल चुका था, लेकिन दुर्घटना का कारण एक रहस्य बना रहा। समुद्र के नीचे से मिले ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा और वॉयस रिकार्डर यह दर्शाता है कि एक तूफान के दौरान हवाई जहाज (Airplane) के स्पीड रिकार्डर जाम हो गये थे।
फ्लाइंग टाइगर फ्लाइट 739 | Flying Tiger Flight 739
वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकन फ्लाइंग टाइगर फ़्लाइट 739 (Flying Tiger Flight 739), एक लॉकहीड L-1049 हवाई जहाज़ (Lockheed L-1049 aircraft) 16 मार्च 1962 को गुआम (Guam) से फिलीपींस (Philippines) के रास्ते में प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में मारियाना ट्रेंच (Mariana Trench) पर गायब हो गया। न कोई संकट कॉल मिला, न किसी क्रू मेंबर से बात हुई। बस यह अचानक गायब हो गया। एक वयापक खोज दल जिसमे 1300 लोग, 48 हवाई जहाज और 8 समुद्री जहाज शामिल थे, जिनमें से सभी ने लगभग 144,000 वर्ग मील का एरिया खोज डाला, परन्तु जहाज़ का एक हिस्सा तक नहीं मिला। यह आज भी एक बहुत बड़ा रहस्य बना हुआ है।
1947 का स्टार डस्ट क्रैश | Star Dust crash in 1947

फ्लाइट 19 टारपीडो बमवर्षक | Flight 19 Torpedo Bombers

फ्लाइट 19 (Flight 19) पांच Grumman TBM Avenger torpedo bombers का एक समूह था। द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के समय , संयुक्त राज्य अमेरिका (United States America) की नौसेना ने बरमूडा ट्रायंगल (Bermuda Triangle) के ऊपर एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर पांच टारपीडो हमलावरों (Five Torpedo Bombers) को भेजा था जो 5 दिसंबर, 1945 को बरमूडा ट्रायंगल के ऊपर से गायब हो गया। नौसेना ने 13 लोगों को, खोज और बचाव मिशन पर एक समुद्री नाव में भेजा। परन्तु वे सभी फिर से कभी ना देखे गए, ना लौट के आए।
अमेलिया इयरहार्ट | Amelia Earhart

2 जुलाई 1937 को एमेलिया इयरहार्ट, अटलांटिक महासागर (Atlantic ocean) के पार अकेली उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर (Women Aviator) अपने नेविगेटर फ्रेड नूनन (Navigator Fred Noonan) के साथ अपनी विश्व यात्रा के आखरी पड़ाव मे थी। वह लॉकहीड इलेक्ट्रा 10E (Lockheed Electra 10E) मे उड़ान भर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक से गायब हो गए। इसके बाद अनेक बातें सामने आई जैसे हवाई जहाज़ (Airplane) का दुर्घटनाग्रस्त होना या हवाई जहाज का डूबना, लेकिन यह जोड़ी कहीं नहीं मिली और आज तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
Sach mai adbhut…👌👌