सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh) की जयंती यानि प्रकाश पर्व आ रहा है। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर, 1666 को पटना साहिब (बिहार) में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी था जो सिखों के नौवें गुरु भी थे। गुरु गोबिंद जी के पिता जी की मृत्यु 11 नवम्बर सन् 1675 को हुई जिसके पश्चात गुरु गोबिंद जी सिखों के दसवें और अंतिम सिख गुरु बने। उस समय उनकी आयु केवल 9 वर्ष की थी।
सन् 1699 में गुरु गोबिंद जी (Guru Gobind Singh) ने खालासा पंथ की स्थापना की, उन्होने मुगलो के खिलाफ अनेकों युद्ध लड़े और अपने परिवार को इन युद्धों मे बलिदान कर दिया और स्वयं भी मुगल शासकों के अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए।
गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh) एक लेखक और कवि भी थे। उन्होने कई ग्रंथों की रचना भी की उन्हे कई भाषाओं का ज्ञान था, यही नहीं उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूर्ण भी किया था। उन्होंने ही पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिख धर्म का स्थायी गुरु घोषित किया था।
गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh) के प्रकाश पर्व का वार्षिक उत्सव नानकशाही कैलेंडर के अनुसार निधारित होता है। जो मुख्यता हर साल दिसंबर या जनवरी के महीने में आता है। इस साल प्रकाश उत्सव की दो तिथि निकली है यानि इस साल दो बार प्रकाश पर्व मनाया जाएगा एक 9 जनवरी 2022 को दूसरा 29 दिसंबर 2022 को। आज इस खास दिन पर हम आपको बता रहे हैं गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों के बारे में, जिन्हें हुकुमनामा कहते है। हुकुमनामा में गुरु गोबिंद सिंह जी के 52 हुकुम (52 Hukams of Guru Gobind Singh Ji) लिखे गए है। हुकुम मतलब उपदेश, जिन्हे हर मनुष्य को अपने जीवन में अपनाने चाहिए।

गुरु गोबिंद सिंह जी के 52 हुकुम / 52 Hukams of Guru Gobind Singh Ji in Hindi
1) धर्म दी किरत करनी – ईमानदारी से काम करना।
Dharam di Kirat karni – Earn by honest means.
2) दसवंद देना – अपनी कमाई का दसवाँ हिस्सा दान मे देना।
Daswand dena – Give one tenth of your salary.
3) गुरबाणी कंठ करनी – गुरबाणी (गुरु की बाणी) याद करनी।
Gurbani kantth karni – Memorize Gurbani.
4) अमृत वेले उठना – सुबह सूरज निलने से पहले उठना।
Amrit Vaelae utthna – Wake up Amrit Vela (before dawn).
5) सिख सेवक दी सेवा रूचि नाल करनी – पूरी श्रद्धा से गुरूसिक्खों की सेवा करनी।
Sikh sewak di sewa ruchi naal karni – Serve a Sikh Servant with devotion.
6) गुरुबाणी दे अर्थ सिख विद्वाना तो पढ़ाने – गुरसिखों से गुरबाणी के अर्थ समझने।
Gurbani dae arth Sikh vidhvana tuo parrhnae – Learn the meanings of Gurbani from Sikh Scholars.
7) पंज ककार दी रेहत दिरीह कर रखनी – पाँच ककार (कड़ा,कच्छा,कृपाण,केस,कघां) की मर्यादा मेँ रहना और सख्ती से पालन करना।
Punj Kakaar di Rehat drirh kar rukhni – Follow the discipline of the 5 K’s strictly.
8) शबद दा अभिहास करना – जीवन में शबद (गुरबानी) का अभ्यास करना।
Shabad da abhihas karna – Practice Shabad Gurbani in life.
9) सत स्वरुप सतगुर दा ध्यान धरना – सच्चे गुरु (भगवान) का ध्यान करना।
Sat-Saroop Satgur da dhian dharna – Concentrate on the True Guru (God).
10) गुरु ग्रंथ साहिब जी नू गुरु मानना – श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरु मानना।
Guru Granth Sahib Ji noo Guru mananaa – Accept Guru Granth Sahib Ji as Guru.
11) कारजां दे आरम्भ विच अरदास करनी – सभी कार्य की शुरुआत में अरदास करनी।
Kaarjaan dae arambh vich ardaas karni – At the beginning of a task, perform ardaas
12) जन्म, मरण, जा विआह मोके जपजी दा पाठ कर, तिहावाल (कड़ा प्रसाद) कर, आनंद साहिब दे पंज पौरिआं, अरदास, प्रथम पंज प्यारे ते हजूरी ग्रंथी नू वरत के संगत नू वार्ताओना – जन्म, मृत्यु, या विवाह समारोहों (आनंद कारज) में, जपजी साहिब का पाठ करें, कड़ा प्रसाद बनाएं, आनंद साहिब के पांच श्लोक करें, अरदास करें, और फिर पंज प्यारे, हजूर ग्रंथी और फिर संगत को कराह प्रसाद वितरित करें।
Jaman, maran, ja viah mokae Jup da paatth kar tihaaval (Karaah Parsaad) kar anand sahib dia punj paurian, ardaas, pratham punj pyaariaan atae hazoori granthi noo vartaa kae oprunth sangat noo vartaaouna –
At birth, death, or marriage ceremonies, do Japji Sahib, make Karaah Parshaad, do five stanzas of anand sahib, do ardaas, and then distribute Karaah Parshaad to the Panj Pyare, the hazoori Granthi, and then to the sangat.
13) जब तक कड़ा प्रसाद वरतदा रहे साद संगत अडोल बैठे रहे – जब तक कड़ा प्रसाद बाँटते रहें सारी साद संगत बिना हिले डुले बैठ रहे।
Jab tak Karaah Parshaad vartadaa rahae sadh sangat addol batthee rahae – Until Karaah Parshaad is completely distributed, the Sangat should remain sitting and unmoving.
14) आनंद विआह बिना ग्रहस्त नहीं करना – विवाह (आनंद कारज) के बिना वैवाहिक जीवन की शुरुआत नहीं करनी।
Anand Viah bina grahist nahi karna – Do not start married life without Anand Karaj
15) पर स्त्री, माँ, बहन, धि, कर जानी। पर स्त्री द संग नहीं करना। – अपनी पत्नी के अलावा सभी औरतों को माँ, बहन, बेटी के रूप में देखना है। पराई स्त्री के साथ वै वाहिक सम्बन्ध नहीं रखना।
Par-Istri, Ma-Bhain, Dhi-Bhain, kar jaanani. Par Istri da sang nahi karna – Recognize all other women other than your wife as mothers and sisters. Do not engage in marital behaviour with them.
16) स्त्री दा मुँह नहीं फटकारना – स्त्री का सम्मान करना, उसे दुत्कारे नहीं।
Istri da mooh nahi fitkaarnaa – Do not silence your wife?
17) जगत जूठ तम्बाकू बिखिआ दा तिआग करना – संसार के झूठ, तम्बाकू, जहर का सेवन नहीं करना। इन सबका त्याग करना।
Jagat-jootth tambaaku bikhiaa da tiaag karna – Abandon worldly falsehoods and tobacco-poison.
18) रेहतवान आते नाम जुपन वाले गुरसिखा दी संगत करनी – रेहत का पालन करने वाले और वाहेगुरु का नाम ध्यान करने वाले सिक्खो की संगत करनी।
Rehatvaan atae naam jupan vaalae gursikhaa di sangat karni – Keep the company of Sikhs who follow the Rehat and meditate on the Name (of God).
19) कम करन विच दरीदार नहीं करना – काम करने में आलस नहीं दिखानी।
Kum karan vich daridar nahi karna – Don’t be lazy while doing work.
20) गुरबाणी दी कथा ते कीर्तन रोज सुनने ते करने – प्रतिदिन कीर्तन और गुरबाणी (गुरु की बाणी) प्रवचन सुनें और करें।
Gurbani di katha tae keertan roaz sunanaa atae karna – Listen and do kirtan and Gurbani daily.
यह भी पढ़िए – गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev) के 10 प्रमुख उपदेश
21) किसे दी निंदा, चुगली, अते इरखा नहीं करनी – किसी भी व्यक्ति की निंदा, चुगली या ईर्ष्या नही करनी।
Kisae di ninda, chugali, atae eirkha nahi karni – Do not engage in slander, gossip or spite anyone
22) धन, जवानी ते कुल जात दा अभिमान नहीं करना – धन दौलत जात पात व यौवन का घमंड नहीं करना। सब लोगों में आपसी भाईचारा होने चाहिए।
Dhan, jawaani, tae kul-jaat da abhiman nahi karnaa (Nanak daadak tahe duae goath. Saak guru sikhan sang hoath) – Do not take pride in wealth, youth and caste. (Mother and Father’s caste both castes. All Sikhs of the Guru are siblings)?
23) मत ऊंची ते सुचि रखनी – अपने विचार तथा अपनी सोच हमेशा ऊंची व साफ़ रखना।
Mat uchi tae suchi rakhni – Keep the religious discipline high and pure.
24) शुभ कर्मन तो कदे ना कतराना – हमेशा शुभ कार्य करते रहे, नेक कार्य करने से परहेज न करें।
Shubh karman tao kadae naa ttarnaa – Do not refrain from doing Righteous deeds.
25) बुद्ध बल दा दाता वाहेगुरु नू जानना – भगवान (वाहेगुरु) को बुद्धि और शक्ति के दाता (मालिक) के रूप में जानना।
Budh bal da daataa vaheguroo noo jaananaa – Recognize God as the giver of intellect and strength
26) सोगन्द (कसम साहू) दे कर इतबार जनाओँ वाले ते यकीन नहीं करना – उस व्यक्ति पर विश्वास न करें जो कसम खाता है। जो मनुष्य किसी को ‘कसम या सौगंध’ के साथ मनाने की कोशिश करता है ऐसे व्यक्ति पर विश्वास नहीं करना।
Sugandh (kasam sahu) dae kar itbaar janaaoun vaalae tae yakeen nahi karna –
Do not believe a person who swears (one who tries/attempts to convince someone with a ‘saun or saugandh’).
27) स्वतंत्र विचारना – राज काज दियां कामां ते दुसरे मुता दिआ पुरषा नू हक नहीं देना – स्वतंत्र रूप से शासन करें। सरकार के कामों में दूसरे धर्म के लोगों को अधिकार या शक्ति न दें।
Sutantar Vicharna. Raaj Kaaj dian kamaan tae doosrae mutaa dia purshaan noo huk nahi daenaa – Rule Independently. In the affaris of government, do not give people of other religions authority/power.
28) राजनीति पढ़नी – राजनीति की पढ़ाई करनी।
Raajniti parhni – Study politics.
29) दुश्मन नाल साम, दाम, दंड, भेद आदि उपाय वरतने – दुश्मन के साथ, विभिन्न रणनीतियों (साम, दाम, दंड, भेद) का उपयोग करना, पर युद्ध धर्म से लड़ना।
Dushman naal saam, daam, bhaed, aadiak, upaa vartnae – With the enemy, use the various techniques of diplomacy (saam, daam, dand, bhed).
30) शस्त्र विद्या अते घोड़हा दी सवारी दा अभ्यास करना – शास्त्र विद्या और घुड़सवारी का अभ्यास करें।
Shaster vidyaa atae ghorhae di savaari da abhiaas karna – Practice the knowledge of weaponry and horse riding.
31) दूसरे मता दे पुस्तक, विद्या पढ़नी, पर भरोसा दृढ़ गुरबानी, अकाल पूरक ते करना – अन्य धर्मों की पुस्तकों और ज्ञान का अध्ययन करना व सम्मान करना, लेकिन भरोसा गुरबाणी और अकाल पुरुख पर रखना।
Doosrae mataa dae pustak, vidyaa parhni. Pur bhrosaa drirh Gurbani, Akal Purakh tae karnaa – Study the books and knowledge of other faiths. But keep trust in Gurbani and Akal Purukh.
32) गुरु उपदेशा नू धारान करना – गुरु के उपदेशों को धारण करना और पालन करना।
Gurupdaesaa noo dhaaran karna – Follow the teachings of the Guru.
33) रहिरास दा पाठ कर खड़े हो के अरदास करनी – शाम को रहिरास साहिब का पाठ करना फिर खड़े हो कर अरदास करनी।
Raheraas da paath kar kharae ho kae ardaas karni – After Rehras Paatth, do Ardaas standing up.
34) सोन वैले सोहिला अते ‘पौन गुरु पानी पीता’ श्लोक पढ़ना – रात को सोने के समय कीर्तन सोहिला का पाठ करना
Saun valae sohila atae ‘paun guru pani pita…’ salok parhna – Recite Sohila and ‘paun guru pani pita…’ stanza before going to sleep.
35) दस्तार बिना नहीं रहना – पगड़ी हमेशा पहननी, सिर हमेशा ढक कर रखना।
Dastaar bina nahi rehnaa – Wear a turban at all times.
36) सिंह दा आधा नाम नहीं बुलाना – सिंह को उनके आधे नाम से न बुलाना। सिक्खों का पूरा नाम हमेशा आदर से लेना।
Singha da adha naam nahi bulauna – Do not call a Singh by half of their name (nickname).
37) शराब नही सेवानी – शराब का सेवन नहीं करना।
Sharaab nai saevani – Do not take alcoholic drinks.
38) सिर मुंए नू कन्या नहीं देनी – ओस घर देवनी जिथे अकाल पुरुक दी सीखी है, जो करजी ना होवे, भले स्वभाव दा होवे, आते ज्ञानवान होवे – बेटी का रिश्ता केश रहित सिख से नहीं करवाना। रिश्ता उस घर में करना जो गुरु का सिख हो, जहाँ वाहगुरु की सीख हो, जहाँ घर क़र्ज़ में न हो,अच्छे स्वाभाव का हो और ज्ञानी हो।
Sir munae noo kanaiaa nahi daeni. Uos ghar daevni jithae Akal Purukh di sikhi ha, jo karzaai naa hovae, bhalae subhaa da hovae, bibaeki atae gyanvaan hovae – Do not given a daughter’s hand to a clean shaven. Give her hand in a house where God’s Sikhi exists, where the household is not in debt, is of a good nature, is disciplined and knowledgeable.
39) शुभ कारज गुरबाणी अनुसार करने – सभी शुभ काम गुरुबाणी के अनुसार ही करने।
Subh kaaraj Gurbani anusaar karnae – Do all work in accordance with Gurbani.
40) चुगली कर किसे दा कम नहीं विगारना – चुगली कर कभी किसी का काम नहीं बिगड़ना।
Chugali kar kisae da kam nahi vigaarnaa – Do not ruin someone’s work by gossip.
41) कौढ़ा बचन नहीं कहना – कटु (कड़वा) वचन बोलकर किसी का दिल नहीं दुखाना।
Kaurha bachan nahi kahinaa – Do not utter bitter statements.
42) दर्शन यात्रा गुरूद्वारे दी ही करनी – तीर्थ यात्रा गुरु घर (गुरुद्वारा) की ही करनी।
Darshan yaatraa gurdwaaraa di hi karni – Make pilgrimages to Gurudwaras only.
43) बचन करके पालना – वचन देकर उसका पालन करना।
Bachan karkae paalnaa – Fulfill all promises that are made
44) परदेसी, लोढ़वान, दुखी, अपंग मनुका दी यातःशक्त सेवा करनी – परदेसी, जरूरतमंद, दुखी,अपंग व्यक्ति की जितनी आपकी शक्ति हो उतनी सेवा करनी।
Pardaesi, lorvaan, dukhi, apung manukh di yataahshkat sewa karni – Do as much sewa as you can for foreigners, the needy and the troubled.
45) पुत्री दा धन भिख जानना – बेटी की कमाई को भीख सामान मानना।
Putari da dhan bikh jananaa – Recognize the property of a daughter as poison.
46) दिखावे दा सिख नहीं बनाना – दिखावे का सिख नहीं बनाना।
Dikhaawae da Sikh nahi bananaa – Do not become an outward show-off Sikh.
47) सिखी केशा-सुआसा संग निभाओनी – केशदारी सिख रहकर ही जीना और मरना। केश कभी नहीं कटवाने, उनका सम्मान करना।
Sikhi kesaa-suaasa sang nibhaaouni – Live and die a Keshadhaari Sikh
48) चोरी, यारी, ठगी, धोखा, दंगा, नहीं करना – चोरी, यारी, ठगी, धोखा, दंगा करने से बचना।
Chori, yaari, tthugi, dhokaa, dagaa bahi karnaa – Refrain from engaging in theft, adultery, fraud, deceit
49) सिख दा ऐतबार करना – गुरु के सिक्खोँ का विश्वास करना।
Sikh da itbaar karna – Believe a Sikh.
50) झूठी गवाही नहीं देनी – झूठी गवाही नहीं देनी।
Jhutthi gavaahi nahi daeni – Do not give false testimony.
51) धोखा नहीं करना – किसी को भी धोखा नहीं देना।
Dhroh nahi karnaa – Do not cheat.
52) लंगर – प्रसाद इक रस वार्ताउना – लंगर और कड़ा प्रसाद को एक समान रुप से बाँटना।
Langar-Parshaad ik ras vartaaunaa – Distribute Langar and Karaah Parshaad with equality.
वाहेगुरु जी दी खालसा
वाहेगुरु जी दी फतह