मानव मस्तिष्क, मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग के साथ ही ब्रह्मांड में सबसे जटिल और रहस्यमय चीज भी है। एक तरफ तो यह एक सॉफ्टबॉल के आकार का है और दूसरी तरफ यह दुनिया भर की जानकारी समेटे हुए है। मस्तिष्क हमें सोचने, तर्क करने, याद रखने और नई चीजें सीखने में मदद करता है। वास्तव में, हमारा मस्तिष्क और इसकी बेहतर कार्यप्रणाली ही हमे जानवरों और अन्य कृतियों से अलग करता है।
पर क्या आप जानते हैं मानव मस्तिष्क में 1,00,000 मील लंबी ब्लड वेसल्स (blood vessels) होती हैं। या क्या आप यह जानते है हमारा दिमाग इतना सक्षम है की इसे एक लाइटबल्ब को पावर दे सकते है?
वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क पर अनगिनत शोध और अध्ययन किए है, जिससे इस जटिल संरचना के अनेकों रहस्यों से पर्दा हटा है और साथ ही इसके बारे में नई और अज्ञात जानकारियाँ भी प्राप्त हुई है। आज हम आपको मानव मस्तिष्क से जुड़ी कुछ अद्भुत बातें बताने वाले है। तो चलिए जानते है मानव मस्तिष्क से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। facts about human mind.
मानव मस्तिष्क से जुड़े अद्भुत तथा रोचक तथ्य। / 25 facts about human mind in hindi.
1. शोध के अनुसार मानव मस्तिष्क अनुमानित 2,500,000 गीगाबाइट स्टोर कर सकता है। यह 300 साल के टीवी शो के बराबर है।
2. मस्तिष्क स्वयं दर्द महसूस नहीं कर सकता क्योंकि मस्तिष्क में कोई दर्द रिसेप्टर्स (Pain receptors) नहीं होते। मस्तिष्क केवल आनंद का अनुभव करता है। माइग्रेन (Migraine) और सिरदर्द (Headache) मस्तिष्क के आवरण (Brain’s covering) में उत्पन्न होता है। यही कारण है कि ब्रेन की सर्जरी तब भी हो सकती है जब रोगी बिना किसी परेशानी के जाग रहा हो, उसे एनेस्थीसिया देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
3. किसी भी पशु प्रजाति में स्पर्म व्हेल (Sperm whale) का मस्तिष्क सबसे बड़ा होता है, जिसका वजन लगभग 20 पाउंड (8 से 9 किलोग्राम) तक होता है।
4. हमारे मस्तिष्क को निरंतर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। सिर्फ पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन की कमी मस्तिष्क की कई कोशिकाओं (Brain cells) की मृत्यु का कारण बन सकती है, जिससे मस्तिष्क को बड़ी क्षति हो सकती है।
5. आपका मस्तिष्क आपके शरीर के 20 प्रतिशत ऑक्सीजन और रक्त का उपयोग करता है। जो रक्त ब्लड वेसल्स (blood vessels) के माध्यम से मस्तिष्क तक जाता है। यदि नर्व सेल्स (Nerve cells) को पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त न हो तो व्यक्ति Neurological Disorders से पीड़ित हो सकता है।
6. जैसे हमारे शरीर के अन्य अंगों और मांसपेशियों को पानी की आवश्यकता होती है वैसे ही दिमाग को भी होती है। दिमाग का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। इसलिए शरीर में थोड़ी सी भी मात्रा में पानी की कमी होने पर मस्तिष्क के कार्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है दिमाग ठीक से काम करना बंद कर देता है।
7. मस्तिष्क शरीर का सबसे ज्यादा चार्बी वाला अंग है। शरीर में मौजूद 25 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल दिमाग में होता है। यह दिमाग के लिए भी जरूरी है।
8. यह केवल एक मिथक है कि मनुष्य अपने दिमाग का केवल 10 प्रतिशत ही उपयोग करता है। जबकि वास्तव में हम सम्पूर्ण मस्तिष्क का उपयोग करते हैं। हम सोते समय भी 10 प्रतिशत से अधिक का उपयोग कर रहे होते हैं।
9. माना जाता है कि सोते समय आने वाले सपने, हमारी कल्पना, मनोवैज्ञानिक कारकों (Psychological factors) और न्यूरोलॉजिकल कारकों (Neurological factors) का मिश्रण होते हैं। वे साबित करते हैं कि जब आप सो रहे होते हैं तब भी आपका दिमाग काम कर रहा होता है।
10. मानव मस्तिष्क के अंदर प्रति सेकंड 100,000 से अधिक रासायनिक प्रतिक्रियाएं (Chemical Reactions) होती हैं।
11. हम किसी जानकारी को प्राप्त करने में जितनी अधिक मेहनत करते है हमारे दिमाग के लिए उसे याद रखने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। जानकारी तक आसान पहुंच वास्तव में इसे याद रखना कठिन बना देता है।
12. नशे में होने पर हमारा दिमाग यादें (Memories) बनाने में असमर्थ होता है। तो कल रात जो हुआ उसे आप “भूले” नहीं है, बस आपके मस्तिष्क में वह रिकॉर्ड नहीं हुआ। उसकी स्मृति कभी बनी ही नहीं।
यह भी पढ़िए – 15 Most Beautiful Birds in the World in Hindi (खूबसूरत पक्षी)
14. वजन के मामले में अब तक दुनिया का सबसे भारी (वजनदार) दिमाग एक रूसी लेखक ‘इवान टर्गेन्यू’ (Ivan Turgenev) का था। उनके दिमाग का वजन लगभग 2.1 किलो था और उनकी मृत्यु 1883 में हुई थी।
15. शोध से पता चलता है कि जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं वैसे ही दिमाग का आकर छोटा होता जाता है और दिमाग की संज्ञानात्मक गति (Cognitive speed) भी धीमी होने लगती है।। यह आमतौर पर मध्यम आयु (middle age) के कुछ समय बाद होता है।
16. मानव दिमाग में एक दिन में औसतन 50,000 से 60,000 विचार आते हैं। परन्तु दुर्भाग्य से, अधिकांश विचार नकारात्मक होते हैं।
17. आपके मस्तिष्क का दायाँ भाग आपके शरीर के बाएँ भाग को नियंत्रित करता है, जबकि आपके मस्तिष्क का बायाँ भाग आपके शरीर के दाएँ भाग को नियंत्रित करता है।
18. वयस्क मानव मस्तिष्क का औसत वजन तीन पाउंड (3 pound) होता है।
19. मानव की ध्यान केंद्रित करने की अवधि (Attention span) एक मछली से भी कम है। अनुसंधान से पता चलता है कि पिछले कई वर्षों में औसत ध्यान अवधि में लगभग 12 मिनट की कमी आई है। उदाहरण के लिए, यदि आप डिवाइस मल्टी-टास्किंग कर रहे है जैसे आप टीवी देखते समय सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कर रहे हैं – तो इसे आपके ध्यान देने की अवधि कम हो रही है।
20. माँ के गर्भ में ही यादें बनने लगती हैं, क्योंकि यह बालक मस्तिष्क के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समय होता है। इसलिए बच्चे में उत्तम संस्कार देने के लिए गर्भवती स्त्री को अच्छी किताबें पढ़ने की सलाह दी जाती है।
21. मस्तिष्क में होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया और साथ ही आपकी गर्दन तथा सिर की मांसपेशियों में खिंचाव के मिश्रण कारण सिरदर्द होता है।
22. आपका अवचेतन मन (Subconscious Mind) आपके चेतन मन (Conscious mind) से कई गुना अधिक शक्तिशाली है। एक मानव अपने सभी निर्णयों में से 95 प्रतिशत निर्णय अवचेतन मन में ही लेता है।
23. मस्तिष्क में 40% रंग ग्रे और 60% रंग सफेद होता है। ग्रे भाग में न्यूरॉन होते हैं जो संचार का कार्य करते हैं।
24. मानव दिमाग हर समय 12 से 23 वाट (watt) के बराबर बिजली उत्पन्न करता है। यह एक छोटे एलईडी बल्ब (LED Bulb) को बिजली देने के लिए पर्याप्त है।
25. शराब आपके दिमाग को कई तरीकों से प्रभावित करती है जिनमें धुंधली दृष्टि, शब्दों पर सयम न रहना, लड़खड़ाना और बहुत कुछ शामिल हैं। एक बार जब नशा उतर जाता है तो आप फिर से नार्मल हो जाते हैं और यह सब कुछ बंद हो जाता है। परन्तु यदि आप लंबे समय तक पीते हैं, तो शराब आपके दिमाग को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकती है और इस बात के कई प्रमाण प्राप्त हैं।
हमारे मस्तिष्क से जुड़े इतने सारे रहस्य है की इन तथ्यों की सूची ऐसे ही लम्बी होती चली जाएगी। जैसे-जैसे अधिक शोध किया जाता है, वैसे ही हम मानव मस्तिष्क की क्षमताओं के बारे में ओर अधिक सीखते जाते हैं। मानव मस्तिष्क के विकास से जुड़े और नए तथ्यों के साथ हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
Amazing information 👍👍🙏🙏💐💐