10 Flowers that look like something else in hindi / 10 अजीबोगरीब फूल

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi
शेयर करें

हमारी प्रकृति में कई ऐसी अद्भुत रचनाएँ जो हमें आश्चर्यचकित कर सकती हैं। जिन्हे देख कर आँखों पर विश्वास ही नहीं होता की वास्तव में यह हकीकत है या धोखा। मोटे तौर पर, प्रकृति के दो भाग है पेड़ पौधे और जानवर। पेड़ पौधो का सोचते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में फूल (Flowers) आते है। फूल (Flowers) प्रकृति का दिया हुआ सबसे सुन्दर उपहार है। फूल कई प्रकार के रंगों और आकार में आते हैं।

आपने शायद अपने जीवन काल में कई प्रकार के फूलों (Flowers) को देखा होगा, लेकिन क्या अपने कभी ऐसा फूल देखा है जो किसी जानवर से मिलते-जुलते हो? 

दुनिया में कई ऐसे असामान्य अजीबोगरीब फूल (Flower) मौजूद हैं, जिन पर आप विश्वास नहीं करेंगे, परन्तु वास्तव में वे असली हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही अनोखे फूलों को बारे में बताएंगे जिन्हे देख कर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। यह आर्टिकल अंत तक पूरा पढ़िएगा।

10 ऐसे अजीबोगरीब फूल जो कुछ और ही दिखते हैं। / 10 Flowers that look like something else in hindi

1. बी आर्किड / Bee Orchid

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi

बी आर्किड (Bee orchid) ऐसा फूल हैं, जो मधुमक्खी की तरह दिखते हैं। प्रत्येक फूल में तीन पंखुड़ियाँ होती हैं और बीच की पंखुड़ी एक मुस्कुराती हुई मधुमक्खी की तरह दिखती है और दो आंतरिक टीपल (Inner tepals) एंटीना (Antennae) के समान दिखते हैं। यह पुर्तगाल (Portugal), तुर्की (Turkey) और लेबनान (Lebanon) में मूल रूप से पाए जाते है। इसका वैज्ञानिक नाम ओफ्रीस एपिफेरा (Ophrys apifera) है।

2. मंकी आर्किड / Monkey Orchids

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi
image via- Dick Culbert from Gibsons, B.C., Canada, 15.Dracula simia, the Monkey Face Orchid (10957423336), CC BY 2.0

इस फूल का वैज्ञानिक नाम ड्रैकुला सिमिया (Dracula simia) है परन्तु सामान्य नाम मंकी ऑर्किड (Monkey Orchids) है। इस आर्किड की खास बात यह है कि यह बिल्कुल बंदर के चेहरे जैसा दिखता है। इन फूलों (Flowers) की पंखुड़ियां की सुन्दर बनावट और व्यवस्था एक बंदर के चेहरे से काफी मिलती-जुलती है। यह दक्षिणपूर्वी इक्वाडोर और पेरू के जंगलों में पाया जाता है। यह किसी भी मौसम में खिलता है और यह फूल पके हुए संतरे की तरह महकते हैं। इसके फूल कई रंगों में आते हैं-बैंगनी, गुलाबी, लाल, नारंगी, नीला, सफेद, भूरा और हरा।

3. हुकर्स लिप्स / Hooker’s lips

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi
image via – When on Earth, Psychotria-elata-hooker-s-lips, CC BY-SA 4.0

हुकर्स लिप्स का वैज्ञानिक नाम साइकोट्रिया इलाटा (Psychotria Elata) है। यह एक बहुत ही विशिष्ट विशेषता वाला एक उष्णकटिबंधीय पौधा है, जो मध्य और दक्षिण अमेरिका (South America) के वर्षा वनों में पाया जाता है। इसके कुछ पत्ते अन्य पत्तों से अलग, चमकीले लाल रंग के होते हैं और सूजे हुए मानव होंठों की एक जोड़ी के समान दिखते हैं। लेकिन यह केवल थोड़ी देर के लिए होंठ जैसा दिखता है, चिड़ियों और तितलियों और कीड़ों को आकर्षित करने के लिए।

4. वाइट एरगेट फ्लावर / White Egret Orchid

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi
image via – Alpsdake, Habenaria radiata flower s2, CC BY-SA 3.0

इस फूल वाले पौधे का वैज्ञानिक नाम हैबेनेरिया रेडियेट (Habenaria Radiata) है, परन्तु सामान्य भाषा में इसे वाइट एरगेट फ्लावर (White Egret Flower) के नाम से जाना जाता है। यह नाजुक और खूबसूरत आर्किड फूल, उड़ते हुए बगुले की एक आकर्षक छवि लगता है, सफेद पंख और लंबी गर्दन वाला एक सुंदर और आकर्षक पक्षी। इन फूलों (Flowers) वाले पौधे की यह प्रजाति कोरिया, चीन, जापान और रूस में पाई जाती है।

15 Most Beautiful Birds in the World in Hindi (खूबसूरत पक्षी)

5. ब्लीडिंग हार्ट्स / Bleeding Hearts

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, ब्लीडिंग हार्ट्स (Bleeding Hearts) एक दिल के आकार के फूल (Flower) होते हैं, जो मानव शरीर के दिल के जैसे नहीं बल्कि प्रतीकात्मक रोमांटिक प्रकार के दिल की तरह दिखते हैं। इन फूलों (Flowers) मे नीचे की तरफ एक पंखुड़ी लटक रही होती है जिन्हें देख कर ऐसे लगता है मानो “खून की एक बूंद” टपक रही हो। ब्लीडिंग हार्ट्स आमतौर पर 60cm और 90cm के बीच की ऊंचाई तक बढ़ते हैं, और वे साइबेरिया, उत्तरी चीन, कोरिया और जापान में मूल रूप से उगते हैं। इनका वैज्ञानिक नाम लैम्प्रोकैप्नोस स्पेक्टाबिलिस (Lamprocapnos spectabilis) है।

6. फ्लाइंग डक ऑर्किड / Flying Duck Orchid

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi

फ्लाइंग डक ऑर्किड (Flying Duck Orchid) पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया (South Australia) में पाया जाने वाला छोटी आर्किड प्रजाति है इसके फूल एक सुंदर उड़ने वाली बत्तख जैसा दिखता है। पंखुड़ियां गहरे मैरून से बरगंडी रंग की होती हैं। इस दिलचस्प फूल वाले पौधे का वैज्ञानिक नाम कैलेना मेजर (Caleana major) है। फ्लाइंग डक ऑर्किड केवल खुले जंगलों और वुडलैंड्स (Woodlands) में उगते हैं, और यह फूल कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है। परन्तु इसे एक कमजोर प्रजाति की सूची मे रखा गया है जो लुप्त होने के कगार पर है।

7. हैप्पी एलियन / Happy Alien

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi
image via- Butterfly voyages serge Ouachée, Calceolaria uniflora Lam, CC BY-SA 3.0

यह एक पर्वतीय पौधा है जो मूल रूप से दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग (Tierra del Fuego) का है। हैप्पी एलियन की खोज चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) ने दक्षिण अमेरिका के आसपास की थी, इसलिए इसे डार्विन का स्लिपर फ्लावर (Darwin’s Slipper Flower) भी कहा जाता है। यह अजीब दिखने वाला पौधा 13 सेंटीमीटर ऊंचा होता है, और इसमें लाल और नारंगी फूल होते हैं, जो दो सफेद “आंखों” और नीचे की पंखुड़ी पर एक सफेद “अंग” के साथ पूरा होता है, जो इसे एक हंसते हुए एलियन के चेहरे जैसा दिखता है। इसका वैज्ञानिक नाम कैल्सोलारिया यूनिफ्लोरा (Calceolaria Uniflora) है।

8. डव आर्किड / Dove Orchid

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi
image via- I, KENPEI, Peristeria elata2, CC BY-SA 3.0

यह खूबसूरत आर्किड फूल पनामा (Panama) का राष्ट्रीय फूल है और मध्य अमेरिका के वर्षावनों में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पेरिस्टेरिया एलाटा (Peristeria Elata) है, पर मुख्यता इसे डव आर्किड Dove Orchid के रूप में जाना जाता है। इस खूबसूरत दुर्लभ प्रजाति के फूल की बनवाट को देख कर ऐसा लगता है है जैसे मानो फूल के बीच में एक छोटे सफेद कबूतर बैठा हो। दुर्भाग्य से, यह आर्किड प्रजाति लगभग विलुप्त हो चुकी है।

9. स्वैडल्ड बेबीज / Swaddled Babies

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi
image via- Orchi, Anguloa uniflora Orchi 002, CC BY-SA 3.0

स्वैडल्ड बेबीज आर्किड, कोलंबिया (Columbia), इक्वाडोर (Ecuador) और वेनेजुएला (Venezuela) के आसपास पाए जा सकते हैं। इस अद्भुत फूल को देख कर ऐसा लगता है कि एक छोटा बच्चा फूल के अंदर कंबल में लिपटे हुए हैं। फूल दूध जैसे सफेद रंग के होते हैं और छूने में रुई जैसा मुलायम। यह पौधा 45 सेमी से 60 सेमी लंबा होता है और दुनिया की सबसे बड़ी आर्किड प्रजातियों में से एक है। इसका वैज्ञानिक नाम एंगुलोआ यूनिफ्लोरा (anguloa uniflora) है।

10. जीवित पत्थर / Living Stones

10_Flowers_that_look_like_something_else_in_hindi

यह एक ऐसा पौधा है जो पत्थर जैसा दिखता है। इन्हे देख कर यह पता लगाना बहुत ही मुश्किल है की कौन सा पत्थर है और कौन सा पौधा? इसलिए इन्हे जीवित पत्थर (Living stones) कहा जाता है। इन पत्थर जैसे पौधे के बीच में एक दरार होती है जिसे नए फूल उगते है। इसकी पत्तियां ज्यादातर मिट्टी की सतह के नीचे दबी होती हैं। यह दक्षिणी अफ्रीका के छोटे और दिलचस्प पौधे हैं जिन्हें घर के अंदर भी आसानी से उगाया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम लिथॉप्स (Lithops) है।

 

प्रकृति की सुंदरता वही देख सकता है जो उससे देखना चाहे। यदि आप अपनी कल्पना का उपयोग करते हैं, तो आप भी इन फूलों को देखकर समझ पाएंगे की यह फूल कैसे जानवरों, पक्षियों, परियों और अन्य बहुत कुछ से मिलते जुलते हैं। हम आशा करते है आपको हमारी यह कोशिश पसंद आएगी। आप अपने विचार हमे कमेंट (Comment) करके जरूर बताये।

9 Most Intelligent Animals in the World (दुनिया के 9 सबसे बुद्धिमान जानवर) 

जानवरों तथा पक्षियों की दुनिया से जुड़े 30 अद्भुत तथ्य 

दुनिया की 10 अनोखी बातें


शेयर करें

Related posts

One Thought to “10 Flowers that look like something else in hindi / 10 अजीबोगरीब फूल”

  1. Garúma

    Kamal hai asy plants bhi hote hai 👌👌👍👍🙏🙏

Leave a Comment